23 October ka Ank Rashifal: आज 23 अक्टूबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/10/2024, 2+3+1+0+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 23 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आपको व्यापार में भी काफी लाभ मिलेगा। वहीं पर कोई बड़ा नया काम आपके पास अचानक से आ सकता है। रिश्तो को लेकर दिन अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। वहीं पर आपको आज के दिन कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। धन को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है, कहीं से धन आने की संभावना है। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं समाप्त होंगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में तगड़ा लाभ होने की प्रबल संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 90,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। प्रेमी के साथ दिन अच्छा गुजारने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से आपका दिन अच्छा जाएगा। वहीं पर किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन को लेकर आपका दिन अच्छा जाएगा।
लकी नंबर: 20,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। धन को लेकर कोई नई खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर आज के दिन आपके कार्य भी बनेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से धन वर्षा होने की संभावना है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन को एन्जॉय कर पाएंगे।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को किसी नई योजना की वजह से आज बड़ा लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए भी खुशखबरी मिल सकती है। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। नहीं तो आपको पेट की समस्या हो सकती है। धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं धन भी कहीं से आने की संभावना है। जिसकी वजह से आपका दिन अच्छा रहेगा। तनाव हो सकता है, लेकिन इससे बचने का प्रयास जरूर करें। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय भी अच्छे से बिताएंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 6   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वहीं पर आज आपको थोड़ा सा अकेलापन महसूस हो सकता है। मित्रों से मुलाकात करने का प्रयास करें। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। चोट व विवाद से बचकर रहें।
लकी नंबर: 4    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वहीं पर आज नौकरी में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा वहीं पर प्रेम संबंधों के मामले में भी आज मामला ठीक-ठाक रहेगा। क्रोधित ना हों प्रेमी के साथ आज कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
लकी नंबर: 26      शुभ रंग:  हल्का पर्पल