25 October ka Ank Rashifal: आज 25 अक्टूबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/10/2024, 2+5+1+0+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। किसी चीज को लेकर खुशखबरी आ सकती है। नौकरी में प्रसन्नता रहेगी। रिश्तो को लेकर दिन अच्छा जाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप कहीं दूर यात्रा का प्लान बना सकते हैं। करियर पर ग्रोथ की संभावना है। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ दिन अच्छा जाएगा। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 57,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी से मुलाकात की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। दिन अच्छा जाएगा। धन में आज के दिन बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। 
लकी नंबर: 9,      शुभ रंग: काला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है। जिसकी वजह से आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किसी बुजुर्ग व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
लकी नंबर: 2,        शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज के दिन आप लोग काफी खुशी के माहौल में रहेंगे। दिन को भी अच्छे से एंज्वॉय कर पाएंगे। आज रुके हुए काम बहुत लंबे समय बाद पूरे होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमी आज आपको कुछ स्पेशल उपहार दे सकता है। सिंगल लोगों का भी दिन अच्छा जाएगा। 
लकी नंबर: 3,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। लेकिन आप तनाव नहीं लेंगे। वहीं पर कुछ लोग आपको निराश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धन को लेकर आज आप काफी उत्सुक रहेंगे। परिवार में भी खुशखबरी आने की संभावना है। दिन को अच्छा बनाने की कोशिश जरूर करें।
लकी नंबर: 40,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज कार्य क्षेत्र में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। थोड़ा अपने ऊपर आज ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा जाएगा। आज घर में हंसी खुशी का माहौल भी देखने को मिलेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 25   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। वहीं पर आज कुछ नई योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप समय बिताएंगे। जिसकी वजह से आपका समय कब बीत जाए, पता ही नहीं चलेगा। धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 81    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आप कुछ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं पर आज के दिन कुछ अधूरे काम भी निपटा सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। धन को बचाने का प्रयास जरूर करें।
लकी नंबर: 50      शुभ रंग:  हल्का पर्पल