26 October ka Ank Rashifal: आज 26 अक्टूबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/10/2024, 2+6+1+0+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 26 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज रुके हुए काम संपन्न होंगे। छात्रों से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है वहीं पर जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन लोगों से संबंधित चीजे भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक एक्टिव रहेंगे। वहीं पर आज के दिन आप सारे काम निपटाने की कोशिश भी करेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 80,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। डील में खुशखबरी मिलने की संभावना है। धन से संबंधित परेशानियां आज समाप्त होंगी। वहीं पर आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। घर परिवार में क्लेश चल रहा था, तो वह भी ठीक होगा। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 1,      शुभ रंग: काला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। वहीं पर आज आप थोड़े कार्य अधूरे छूटने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ समय के लिए मानसिक तनाव हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा का लाभ मिलेगा। 
लकी नंबर: 33,        शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रह सकती है वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। तनाव लेने से बचें।
लकी नंबर: 35,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। कहीं से नई खुशखबरी आ सकती है। आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। 
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। काफी समय से अगर आप कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे हैं तो उसका फल आज आपको मिल सकता है। यात्रा का लाभ मिलेगा। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना है, लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना बन रही है।
लकी नंबर: 44   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहने वाला है। लेकिन आप दिन को एन्जॉय कर पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप आज ऊर्जावान रहेंगे। किसी से फालतू का विवाद करने से बचें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे। दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 14    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अपने ऊपर आज आप कार्य करने को सोचेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। विवाद से दूरी बनाए रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका प्रेमी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। जिसकी वजह से आप काफी खुशी महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 37      शुभ रंग:  हल्का पर्पल