28 October ka Ank Rashifal: आज 28 अक्टूबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/10/2024, 2+8+1+0+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 28 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर कोई घर में खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज आपके रुके हुए काम संपन्न होंगे। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं। लेकिन धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 10,      शुभ रंग:  हल्का चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज आप अपने कार्य क्षेत्र के लिए काफी हद तक पॉजिटिव रहेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 3,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पॉजिटिव एनर्जी आएगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा गड़बड़ रह सकता है, ख्याल रखें। खाने पीने से बचें। परिवार को लेकर भी दिन अच्छे गुजरेंगे। वहीं पर आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। जिससे धन अधिक खर्च होगा। 
लकी नंबर: 14,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए सामान्य रहेगा। वहीं पर ऑफिस में बॉस आपके बहस कर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। मन आज विचलित रह सकता है। लेकिन आपको दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम से करना चाहिए। आज माता-पिता को भी समय देने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 77,        शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा। वहीं पर आज आपको अधिक कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। छात्रों को भी कोई नई खुशखबरी आ सकती है। घर परिवार के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। किसी नए सदस्य का आज घर में आगमन हो सकता है। धन अधिक खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 15,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार का साथ बना रहेगा। नौकरी करने वालों को भी खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
लकी नंबर: 12,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। हालांकि आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जिसकी वजह से आप दिन को अच्छी तरह से एन्जॉय कर पाएंगे। अपने ऊपर आज के दिन नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वहीं पर धन से संबंधित स्थिति सुधार में आने की संभावना है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 10   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर अच्छा रहेगा। किसी नए दोस्त का आगमन हो सकता है। आज कुछ नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज के दिन लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी नंबर: 44    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी को समय देने का प्रयास करें। वहीं पर अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने के कारण कुछ चीजों में नुकसान हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 9      शुभ रंग:  हल्का पर्पल