Holashtak 2025 Rashifal: आज 7 मार्च 2025, शुक्रवार से होलाष्‍टक की शुरुआत हो रही है। होलिका दहन से ठीक 8 दिन पहले होलाष्‍टक की शुरुआत होती है। होलाष्‍टक के 8 दिन शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने गये है। इस समय को अशुभ समय माना गया है। इस वर्ष जो होलाष्टक है, वो राशिचक्र की चुनिंदा 2 राशियों के लिए भारी कष्ट लेकर आये है, ऐसे में इन जातकों को सावधान रहना होगा। चलिए जानते है उन 2 अभाग्यशाली राशियों के बारे में- 

हिंदी वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ ही होलाष्टक की शुरुआत होती है। और इनका समापन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होता है। ज्योतिष की मानें तो होलाष्टक अवधि के दौरान सभी 9 ग्रह उग्र रहते है, इसलिए इस समय समय में शुभ कार्य भी अशुभ फल देते है। 

कर्क राशिफल होलाष्टक 2025
(Cancer Horoscope Holashtak 2025)

होलाष्टक के 8 दिन कर्क राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद झेलना पड़ सकता है। वाणी नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा संपत्ति समेत कई उलझनों में फंस सकते है। 

कुंभ राशिफल होलाष्टक 2025
(Aquarius Horoscope Holashtak 2025)

कुंभ राशि के जातकों को होलाष्टक के दौरान संभलकर रहने की जरुरत रहेगी। इन जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन में क्लेश की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापार के लिए लिया गया कर्ज मुसीबत बन सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।