1 May ka Ank Rashifal: आज 1 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (1/05/2024, 1+5+2+2+4=14)को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 1 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही सतर्क रहने की आवश्यकता है कि कोई आपके काम ना बिगड़े।  अनजान व्यक्ति से तो खास तौर से सावधान रहे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। परंतु आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज सामान्य है इसलिए धन खर्च करने से बचें। लकी नंबर: 31,  शुभ रंग: केसरिया

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था और काफी लंबा समय पहले से ही हो चुका था तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।
लकी नंबर: 26,  शुभ रंग: सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं या कर सकते हैं। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारे परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 9,  शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी तो वह ठीक हो जाएगी। आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की तो आवश्यकता है परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 11,  शुभ रंग: हरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। वहीं पर जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे वह भी खुलेंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रशंसा आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 1,  शुभ रंग: भूरा

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे, जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 15,  शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें क्योंकि धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 19,  शुभ रंग: बैंगनी 

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। धन खर्च होने की संभावना है परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त होने की संभावना है।
लकी नंबर: 9,  शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज घर में कोई कार्य निकल सकता है जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। वहीं पर आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 31,  शुभ रंग: केसरिया