Aaj Ka Rashifal, 12 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 12 january 2024, शुक्रवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07.05.29 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05.47.22 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन घी व पिस्ता खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.04 से 12.37 तक।
राहुकाल: प्रात: 01.47 से 02.32 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06.17 से 08.57 तक शुभ
सुबह 08.57 से 10.05 तक चंचल
सुबह 10.05 से 12.20 तक शुभ
दोपहर 12.20 से 02.05 तक लाभ
दोपहर 02.05 से 06.48 तक अमृत
शाम 06.48 से 09.55 तक चंचल
रात 09.55 से 11.45 तक लाभ

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ मजोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। निवेश में आज के दिन लालच करने से बचें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर बनाए रखें। परिवार का सहयोग रहेगा।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: ग्रे

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में हाथ बढ़ा सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आज बाहर घूमने का मन बनेगा। घर परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें नहीं तो निराशा हाथ लगेगी।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। तनाव रहेगा। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास हानि का कारण बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। व्यय होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बैंगनी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। लाभ में कमी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।
लकी अंक: 6, शुभ रंग:  गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकारी आप पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं। समय अनुकूल है। विवाद को बढ़ावा न दें।
लकी अंक: 1,शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आज के दिन व्यस्तता रह सकती है। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। जल्दबाजी करने से बचें। 
लकी अंक:  11, शुभ रंग: नीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी तथा तनाव रहेगा।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रमाद न करें। तीर्थदर्शन पर जा सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रु सक्रिय होने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
लकी अंक: 52, शुभ रंग: चॉकलेटी

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। आशंका-कुशंका बनी रहेगी। परिवार के घूमने जा सकते हैं।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: हरा

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। चोट व दुर्घटना का भय है। आशंका-कुशंका रहेगी। विवाद से बचें।
लकी अंक: 1, शुभ रंग: हल्का लाल

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्यों में गति आएगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: चाकलेटी