Aaj Ka Rashifal, 13 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 13 january 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07.05.35 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05.56.17 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज यात्रा करने से पहले घी अथवा काजू का सेवन करें।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 09.52 से 11.05 तक।
राहुकाल: दोपहर: 12.05 से 01.38 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07.15 से 08.46 तक शुभ
सुबह 08.46 से 10.12 तक शुभ
सुबह 10.12 से 12.16 तक चंचल
दोपहर 12.16 से 01.32 तक लाभ
दोपहर 01.32 से 04.57 तक अमृत
शाम 04.57 से 09.32 तक चंचल
रात 09.32 से 11.27 तक लाभ

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य भी मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: नारंगी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन आपको वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही से बचना होगा। किसी से बात करने में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। परिवार के साथ समय बिताएं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रह सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: बैंगनी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज आप कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बना सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। आय की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: चैती

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन आपकी व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 1, शुभ रंग:  आसमानी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन आपको समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रमोशन हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। धन लाभ के योग हैं।
लकी अंक: 13, शुभ रंग: हल्का पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर में नए मेहमान आ सकते हैं।
लकी अंक:  3, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आपको बड़ा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश की ओर झुकाव हो सकता है। विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में नया कार्य मिल सकता है। नौकरी में प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: ग्रे

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज कार्यभार बढ़ने के कारण थकान व कमजोरी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्य में मन लगाएं।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: ग्रे

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज आप भावनाओ में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही बिल्कुल न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार भी मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखना होगा। कुसंगति से हानि होगी। आज का दिन कष्टदायी हो सकता है।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज आप परिवार के साथ मनपसंद व्यंजनों का आनंद लेने जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें। विवाद से बचें। आज का दिन शुभ रहेगा।
लकी अंक: 52, शुभ रंग: चाकलेटी 

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ होगा। आज के दिन आप काफी प्रसन्न रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके काम बनेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। प्रेमी का बराबर सहयोग मिलेगा।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: लाल

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मित्र और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में मातहत साथ देंगे। आज का दिन आपके लिए काफी लकी रहेगा।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: चैती