Aaj ka Rashifal, 14 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को वृषभ, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों का दिन प्रेम भरा गुजरेगा। आज के दिन का ज्यादातर समय प्रेमी के साथ बीत सकता है। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। कुछ राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। वहीं 5 राशि वालों के लिए दिन खुशखबरी भरा रह सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (14 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (14 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आपका रोमांटिक पक्ष हावी हो सकता है। पैसे के कई अवसर आपके पास आ सकते हैं। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। अगर आप किसी योजना को लेकर काफी समय से चिंतित थे तो वह आज पूरा होने की संभावना है। विवाहित लोगों के लिए आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: चिंता दूर करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 5

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आप अपना कीमती समय भी प्रेमी के साथ बिताने का प्रयास करें। आप किसी का नेतृत्व कर सकते हैं। कार्य को लेकर आप काफी संतुष्ट रहेंगे। कहीं से धन भी आने की संभावना है। आपके साथी आज कोई दिलचस्प प्लान बना सकते हैं। जिसको लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जरूरतमंद की मदद करें, आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा।
आज की सलाह: जरूरतमंद की मदद करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का काला, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आप जल्दबाजी से काम करने से बचें। क्योंकि जल्दबाजी से काम करने की वजह से आपको काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपने पैसे को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उधार देने से बचें।
आज की सलाह: उधार देने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 9

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज अगर आप किसी चीज की शुरुआत करने की सोच रखी है तो कोशिश करें कि आज इसे टाल दें। वरिष्ठों का अनुसरण करें। हंसी-मजाक आज आपका परिवार के साथ हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। काम में बाधा बन सकती है। इसलिए कार्य को बड़े ही सावधानी के साथ करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: कार्य में लापरवाही बरतने से बचें।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 8

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज आपके आस-पास के लोग आपके कार्यों को देखकर प्रशंसा करते नजर आएंगे। रात को किसी प्रियजन से साथ आप मनोरंजन में शामिल होंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेमी के साथ कहीं यात्रा की भी आपकी योजना बन सकती है। पैसे कमाने की योजना पर कार्य करेंगे। कार्यस्थल पर रचनात्मक क्षमता को निखारने की जरूरत है।
आज की सलाह: कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 5

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवहार को लेकर आपको कार्य करने की जरूरत है। लोग आज आपके पास कोई समस्या लेकर आ सकते हैं। उसे आप निपटाने का प्रयास करें। तार्किक और रचनात्मक कार्यों से आज आप सबको हल कर पाएंगे।
आज की सलाह: भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज कोई बात आपके दिल को छू जाएगी। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ खास करने का प्रयास करें। दान-पुण्य करने का प्रयास करें दिन काफी अच्छा गुजरेगा। करीबी की मदद करें। आज किसी के साथ मिलकर आप काम करते हैं, दिन अच्छा है। करें। आपके विचार काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
आज की सलाह: साथी के साथ काम की शुरुआत कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हल्का क्रीम, लकी नंबर: 1

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आपकी वफादारी को लेकर तारीफ होगी। आपका प्यार आपके दिलों में उतर जाएगा। प्रेमी के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अचानक से कोई धन लाभ हो सकता है। आज आपको अपने किसी सहकर्मी पर भरोसा करने से बचने का प्रयास करना है।
आज की सलाह: भरोसा करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आज के दिन आप कोई रोमांटिक गतिविधि खोजें। आपका साथी आपके प्रयास की सराहना करेगा। कोई आपका आज फायदा उठा सकता है। इससे बचने का प्रयास करें और धैर्य के साथ कार्य करें।
आज की सलाह: धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज एक शानदार डेट पर आप जा सकते हैं, जो आपको काफी पसंद आएगी। पैसों को लेकर आप काफी सतर्क रहें। कड़ी मेहनत करने की आज आपको जरूरत पड़ सकती है। लेकिन कोशिश करें कि आज आप छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। अपने प्रेम का इजहार आज आप कर सकते हैं, दिन काफी अच्छा गुजरेगा। 
आज की सलाह: डेट पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 2

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप प्रेमी के साथ दिन बिताएंगे। उससे अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कुछ नया और रोमांचक बात करने का प्रयास करें। धन को लेकर चिंता करने से बचें। सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें। आज दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा।
आज की सलाह: सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी, लकी नंबर: 8

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आप चापलूसी करने से बचें। नहीं तो आपको किसी के सामने बेइज्जत होना पड़ सकता है। सहायक सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। प्रेम को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप यात्रा करने का प्रयास करें। दिन की शुरुआत भगवान कृष्ण के दर्शन कर करें।
आज की सलाह: भगवान का दर्शन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5