Aaj Ka Rashifal, 15 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 15 january 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके साथ ही आज मकर संक्रांति का महापर्व भी है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07:21.04 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05:48.40 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन गुड़ वा तिल का सेवन करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.05 से 1.51 तक।
राहुकाल: सुबह 8:13:25 से 09:33:27 बजे तक । 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:59 से 08:47 तक अमृत
सुबह 08:47 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:05 तक चंचल 
दोपहर12:05 से 02:49 तक अमृत
दोपहर 02:49 से 07:42 तक लाभ
शाम 07:42 से 09:51 तक लाभ
रात 09:51 से 11:52 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन व्यावसायिक यात्रा होगी। किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज के दिन धनलाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर परिवार में समय देंगे। जिसके कारण परिवार खुश रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज के दिन घर में कुछ स्पेशल पकवान बनेगा। घर में मेंहमान का आगमन हो सकता है।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। परिवार का बराबर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। घर में किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। मकर संक्रांति के पर्व पर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: हल्का पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन सावधानी जल्दबाजी करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन कुछ विशेष कर सकते हैं। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। दिन भर की व्यस्तता के कारण थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चिंता तथा तनाव बन सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के साधन बढेंगे। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद मिलेगा।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: चैती

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धन के कई रास्ते बनेंगे। त्यौहार में भागदौड़ के कारण थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आज के दिन आप खुशहाल नजर आएंगे। 
लकी अंक: 11, शुभ रंग:  गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन आपका थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। आज के दिन सामान्य दिनों की तुलना में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। घर परिवार में किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा, लेकिन कोई खास फायदा नहीं होगा।
लकी अंक: 56, शुभ रंग: लाल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन जल्दबाजी करने से बचें। नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। हो सके तो इसमें निवेश करें। लाभदायक होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। घर परिवार में सब खुश रहेंगे। परिवार में अच्छे व्यंजन खाने को मिलेंगे।
लकी अंक:  12, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज का दिन धन की दृष्टि को लेकर सही नहीं है। इसलिए सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए जितना हो सके ऐसे लोगों के संपर्क से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। कहीं दूर स्नान के लिए जा सकते हैं.
लकी अंक: 21, शुभ रंग: हल्का लाल

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन कहीं से अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें नहीं तो बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी लेकिन तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। धन आने की संभावना है लेकिन खर्च भी बढा रहेगा।
लकी अंक: 59, शुभ रंग: चारकोल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। शारीरिक कष्‍ट हो सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश भी आपके मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। घर में तिल गुड़ का लड्डू बन सकता है। परिवार सहित आप इस लड्डू का आनंद लेंगे।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: हरा

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज आपको धन की प्राप्ति होगी कई नए रास्ते बन पाएंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा लेकिन निवेश कर सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। आज के दिन सामान्य दिनों की तुलना में काफी आर्थिक लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। घर में मीठा पकवान बन सकता है। जो आपको काफी पसंद है।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज आप धार्मिक स्थलों में जाएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। आज के दिन कुछ कार्य आपके मनोकुल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें। विवाद करने से बचें। आपकी पसंद का व्यंजन घर में बनेगा। घर में परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेंगे।
लकी अंक: 41, शुभ रंग: क्रीम

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। हर तरफ लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज के दिन आप अपने आप को काफी खुश देख पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार संग कहीं शाम को भोजन करने जा सकते हैं। घर में मिठाई बन सकती है।
लकी अंक: 65, शुभ रंग: बैंगनी