Aaj ka Rashifal, 10 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, सोमवार (10 फरवरी 2025) को वृषभ राशि वालों की आज कोई योजना बनेगी। जिसकी वजह से दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। सिंह राशि वाले प्रेमी के सामने शर्मिंदगी महसूस करेंगे। मीन वालों को आज छोटी-मोटी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतेगा। जबकि 3 राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (10 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि पर हैं, लेकिन सुबह 11:56 के बाद चंद्र देव कर्क राशि पर गोचर होगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (10 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
10 फरवरी का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal)
आज आप विशेष रूप से प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। इसमें आपकी जीत होने की संभावना है। आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का आप प्रयास कर सकते हैं। निवेश में आपको सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर आज आप कार्य करने का प्लान बनाएंगे। आपके लिए आज नई योजना की शुरुआत करने के लिए एक अच्छा दिन है।
आज की सलाह: मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 12
10 फरवरी का वृषभ राशिफल (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आप विशेष रूप किसी कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम को लेकर आपके दिमाग में कुछ ख्याल आ सकता है। आज आप किसी बात को लेकर परेशान भी हो सकते हैं लेकिन आपको तनाव लेने से बचने का प्रयास करना है। क्योंकि आज आपका कोई पुराना काम पूरा होने की उम्मीद है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा बीतेगा।
आज की सलाह: गरीब की मदद करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 1
10 फरवरी का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal)
आज आपको अपने लक्ष्य के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है। लक्ष्य को पाने के लिए आप अपने तरीकों को भी बदलने का प्रयास करें। कहानियां आज आपको सुननी चाहिए। कहांनिया आपके जीवन में बदलाव ला सकती हैं। वित्तीय अवसर को ढ़ूढ़ने का प्रयास करें। सहकर्मी के साथ आपके रिश्ते में जो काफी समय से गलतफहमी चल रही थी वह आज से ठीक होने की संभावना है।
आज की सलाह: लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 2
10 फरवरी का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal)
यह आपके करियर के लिए काफी अच्छा दिन हो सकता है। आप दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका प्यार और स्नेह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा। प्रेमी से वाद-विवाद करने से बचें। खान-पान को लेकर ध्यान दने की जरूरत है।
आज की सलाह: सुबह मंदिर में जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 4
10 फरवरी का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)
आज आप किसी के सामने थोड़ी सी शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। प्यार के बीच आज आप अपना कीमती समय बिता सकते हैं। आज आपको बजट को लेकर भी कार्य करने की जरूरत है। धनखर्च होगा लेकिन कहीं से आने की संभावना है। इसलिए चिंता से बचें। हालांकि धन का प्रबंधन बहुत जरूरी है।
आज की सलाह: भगवान भोलेनाथ को पीला फूल अर्पित करें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 5
10 फरवरी का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal)
आज आपको कोई भी बात सोच-विचारकर बोलने की जरूरत है। रिश्तों को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना है। हालांकि कहीं से आज आपके पक्ष में परिणाम आ सकते हैं। निवेश में लाभ मिलेगा। लेकिन निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।
आज की सलाह: निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1
10 फरवरी का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal)
आज आप अपनी दिनचर्या को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। अपनी बातों पर आज आप कायम रहने का प्रयास करें। आज शौक पर कुछ पैसे आपको खर्च करने पड़ सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है लेकिन अभी आपको लेने से बचने का प्रयास करना चाहिए। शुरुआत के लिए दिन सही नहीं है।
आज की सलाह: शाम के समय मंदिर जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 8
10 फरवरी का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)
आपको आज गुस्सा करने से बचना है। अगर आप अपने पार्टनर से कोई बात छुपाएंगे तो इससे रिश्ते में दरार आ सकती है। इसलिए पार्टनर से आप कोई भी बात छिपाने से बचें। दोस्तों से सतर्क रहें नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज की सलाह: सर्दी, खांसी जुकाम से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 2
10 फरवरी का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपका दिन काफी हंसी-खुशी भरा बीतेगा। आज किसी नए साथी से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए कार्य करें। किसी बात को लेकर आपको चिंता होने की संभावना है लेकिन आप इससे बचकर कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: चिंता की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 9
10 फरवरी का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)
आज आपकी वफादारी की कोई परीक्षा ले सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई भी कार्य करने से आपको बचना चाहिए। अपने विचार से कोई भी निर्णय लें। लेकिन वित्तीय निर्णय लेने से बचें। अपना समय आज परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: परिवार के साथ रोमांटिक समय बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 3
10 फरवरी का कुंभ राशिफल (kumbh rashi ka rashifal)
आज आपको किसी खास दोस्त की जरूरत पड़ सकती है। प्रेमी के साथ आज आपका दिन काफी अच्छा बीत सकता है। धन मिलने की संभावना है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। कोई वरिष्ठ आपका मान-सम्मान कर सकता है। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है।
आज की सलाह: भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2
10 फरवरी का मीन राशिफल (meen rashi ka rashifal)
आप अपनी मनपसंद चीज को पाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। आज रात आपके साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। निवेश में आपको लाभ मिलते दिखाई दे रहा है। अपने कार्यस्थल पर दूसरों की मदद करें।
आज की सलाह: दूसरों की मदद करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 5