Aaj ka Rashifal, 9 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, रविवार (9 march 2025) को मेष राशि वालों के दिन मिलाजुला रहेगा। नुकसान के योग भी बन रहे हैं। कन्या राशि के जातकों को धन लाभ होगा। तुला वालों को प्रेम में सफलता के योग हैं।  कुंभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल है, उसका फायदा उठाएं। कुछ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (9 march) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी  तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसुन और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (9 march) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (9 March ka mesh rashifal)
आज आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला दिन रहेगा। कोई बड़ा नुकसान आपको मसीबत में डाल सकता है। लोन लेना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लेना होगा। हमेशा समय एक जैसा नहीं होता। इस मुश्किल घड़ी से जल्द उबर जाएंगे। अच्छे कर्म का फल जल्द मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। निजी जीवन में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। 
आज की सलाह: गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं। भाग्य को मजबूती मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 28 

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (9 March ka vrishabh rashifal)
आज आपके लिए बदलाव वाला दिन है। आप इसे समय की मांग को ध्यान में रखकर स्वीकार भी कर सकते हैं, लेकिन प्रतिरोध के लिए भी तैयार रहें। आपका प्रेम जीवन सही दिशा पर चल रहा है और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। लेकिन उत्साह मनाने का कोई कारण भी नहीं है। यदि कोई प्रोजेक्ट हाथ में ले रखा है, तो उससे मनवांक्षित फल मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
आज की सलाह: शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने से लंबित कार्यों में गति आएगी। 
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 20 

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (9 March ka mithun rashifal)
आज आपका दृढ़ संकल्प करियर में सफलता हासिल करने में मदद कर सकता है। आज आप अपनी काबिलियत के बलबूते सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी बात यह है कि आपको खुद पर भरोसा है और इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल है। अचानक धन मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन होगा। इसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल और वेल पत्र चढ़ाएं। घर-परिवार के क्लेश दूर होंगे। 
भाग्यशाली रंग: हल्का काला, लकी नंबर: 15 

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (9 March ka kark rashifal)
आज नौकरी करने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। वर्कप्लेस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास आपको ऊंचाई प्रदान कर सकता है। 
आज की सलाह: ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। 
भाग्यशाली रंग: हरा,  लकी नंबर: 25

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (9 March ka singh rashifal)
आज आप पूरी निष्ठा के साथ सच को स्वीकार करेंगे। आपकी ईमानदारी और सचाई आपको समृद्ध बना सकती है। धैर्य और शांति से आज अपने कार्यों को निपटाएं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए अनुकूल समय है। लड़ाई-झगड़े को अवॉइड करें। 
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें। शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। 
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 22

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (9 March ka kanya rashifal)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आप परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। ये दिन नया बिज़नेस शुरू करने के लिए शुभ है। आपने यदि कोई रणनीति बनाई है, तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। 
आज की सलाह: शिवलिंग पर हरी मूंग और गणेश भगवन पर दूर्बा चढ़ाएं। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 13 

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (9 March ka tula rashifal)
आज आपको आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। लेकिन आपको सम्मान जरूर मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। प्यार में सफलता के योग हैं।  दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। परिवार के साथ कहीं छोटी सी ट्रिप पर जा सकते हैं। ये यात्रा किसी उद्देश्य से भी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
आज की सलाह: सूर्य को अर्द्ध दें। झूठ बोलने से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद,  लकी नंबर: 24 

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (9 March ka vrishchik rashifal)
आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आप दिन भर खुशहाल रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रह सकता है इसलिए सेहत का ध्यान रखने का प्रयास करें। धन कमाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सिंगल जातकों के लिए भी आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
आज की सलाह: हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से भाग्य का साथ मिलेगा।  
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 27 

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (9 March ka dhanu rashifal)
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। अगर कोई काम आपका पहले से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होने की संभावना है। व्यावसाय में आपका दिन अच्छा जाएगा। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है। आज आप अपने पैसे के निवेश के बारे में भी प्लानिंग बनाएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा के योग हैं। मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। 
आज की सलाह: सोच-समझकर निवेश करें। बिना एक्सपर्ट के कोई भी निर्णय नहीं लें। 
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर:19 

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (9 March ka makar rashifal)
आज का दिन आपका सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपति का लाभ मिलेगा। 
आपको किसी चीज को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है। स्ट्रेस नहीं लें।  आप जो चाहते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन संबंधी स्थितियां आपके फेवर में रह सकती हैं।
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण जरूरी है अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। 
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 26 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (9 March ka kumbh rashifal)
आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप रिलैक्स के मूड में हैं। कहीं  घूमने की योजना बनाएंगे और चिल करेंगे। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट काफी समय से रुका हुआ था तो ऊके शुरू होने की खुशखबरी मिल सकती है। फालतू में समय खर्च करने से बचें साथ ही अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन अच्छा जाएगा।
आज की सलाह: शनि भगवान की पूजा करें। उनके मत्रों का जप करें। बाधाएं दूर होंगी। 
भाग्यशाली रंग: चमकीला, लकी नंबर: 18 

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (9 March ka meen rashifal)
आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश रह सकते हैं। वहीं पर आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि शाम के बाद समय आपके फेवर में हो जायेगा। पुराने दोस्तों से मेल मिलाप होगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। धन की कमी से मन में खिन्नता भी रह सकती है। 
आज की सलाह: घर से निकलते समय पत्नी के माथे को चूमकर निकलें, सफलता आपके कदम चूमेगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 10