Chanakya Niti for Money: महान अर्थशास्‍त्री आचार्य चाणक्‍य ने अपनी नीतियों के माध्यम से अमीर बनने के कई तरीके बताये है। आचार्य ने नीति शास्त्र में धन कमाने के तरीकों से लेकर उसके इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी है। आचार्य चाणक्‍य की इन नीतियों का यदि सही से पालन किया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन को सुधार सकता है और धनवान बन सकता है। चलिए जानते है चाणक्‍य नीति की उन बातों के बारे में जिनसे धनवान बना जा सकता है। 

धन का कैसे करें सही इस्‍तेमाल 
(Paise Ka Sahi Istemal Karne Ka Tarika) 

- चाणक्‍य नीति के अनुसार धन का दान करें। चाणक्य कहते है कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए धन का उपयोग करना चाहिए। उन्हें भोजन, शिक्षा, दवाएं, कपड़े आदि उपलब्ध करवाने के लिए धन खर्च करना चाहिए। पुण्य कार्यों में जरूरतमंदों की मदद करने में कभी भी खर्च करने में कंजूसी न करें। 

- चाणक्‍य नीति के अनुसार हर व्यक्ति की समाज के प्रति अहम जिम्मेदारी होती है। इसलिए समाज से जुड़े अच्छे कार्यों में पैसे खर्च करने में कभी कंजूसी नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा स्वभाव रखता है, उसके पास धन बढ़ता ही है ना कि कभी घटता है। 

- चाणक्‍य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कभी कंजूसी नहीं करनी चाहिए। विशेषकर धर्म से जुड़े कार्यों में दान करने से मौजूदा जीवन को संवारा जा सकता है। ऐसे लोग अगले जन्म में लाभ के पात्र बनते है। इसलिए मंदिर, धार्मिक स्थल या तीर्थस्थल में दान करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।