South Disha Vastu Niyam: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र बड़ी जगह रखता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का महत्व भी बताया गया है। कहते है घर में यदि चीजें वास्तु के हिसाब से रखी जाएं तो जीवन में सबकुछ बेहतर होता है। वहीं, यदि वास्तु के अनुसार घर में दिशाओं का ख्याल न रखा गया तो जिंदगी में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए यहां जानते है वास्तु अनुसार दक्षिण दिशा में किन चीजों को भूल से भी नहीं रखना चाहिए। 

वास्तु अनुसार दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें
(do not keep these things in the south direction)

- ज्योतिष शास्त्र में दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है। कहते हैं दक्षिण दिशा में भूल से भी जलता हुआ दीपक नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है और परिवार की सुख-शांति नष्ट होती है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में जलता हुआ दीपक हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी और धनकुबेर देव वास करते है। इसलिए उत्तर दिशा में दीपक प्रज्ज्वलित करने से दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते है तो घर की सुख-समृद्धि छिन सकती है। मान्यताओं के मुताबिक तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है जोकि पूज्यनीय है। इसलिए इसे दक्षिण दिशा में रखना अशुभ है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)