Jupiter Rise in Taurus: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि में अपना स्थान परिवर्तन करते है। ग्रहों के इस परिवर्तन का प्रभाव पूरे राशिचक्र पर होता है। इसी के चलते 4 जून महीने की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में उदय हो रहे हैं। गुरु को शिक्षक, धार्मिक कार्य, पुण्य, धन-दान का कारक माना गया है। ऐसे में गुरु के उदय होने पर राशिचक्र की 3 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। चलिए जानते है उन 3 राशियों के बारे में - 

मेष राशिफल 
(Mesh Rashifal) 

गुरु ग्रह के उदय होने पर मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इन जातकों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही जो काम इनके लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्तिथि मजबूत बनेगी। कारोबार के लिहाज से भी समय अनुकूल बना रहेगा, जो अच्छा-ख़ासा धन अर्जित करने में मददगार सिद्ध होगा।  

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal)

गुरु उदय के चलते वृषभ राशि के लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होगा। इन जातकों के पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन अथवा सैलरी में वृद्धि हो सकती है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को 3 जून के बाद इच्छानुसार जॉब मिल सकती है। आर्थिक स्तिथि पहले से अधिक मजबूत बनेगी। इसके अलावा प्रेम जीवन में चल रही दुविधाएं भी अब खत्म होने की तरफ हैं। 

सिंह राशिफल 
(Singh Rashifal) 

देवगुरु बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय सिंह राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ देगा। इन जातकों को कारोबार में नई लाभकारी डील्स मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ के साथ आर्थिक स्तिथि मजबूत बनेगी। लंबे समय से चल रहा कर्ज काफी हद तक उतार सकेंगे। दांपत्य जीवन की समस्याओं में राहत होने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।