Logo
Holi 2025 Clothes Color According to Zodiac Signs: इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, होली के दिन यदि लोग अपनी राशि के अनुसार अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनें तो यह उनके लिए शुभ परिणाम ला सकता है। चलिए जानते है इस बारे में अधिक-

Holi 2025 Clothes Color According to Zodiac Signs: सनातन धर्म में फाल्गुन के महीने का विशेष महत्व है। इसी महीने हिंदुओं का दिवाली बाद दूसरा सबसे बड़ा महापर्व होली मनाया जाता है। इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, होली के दिन यदि लोग अपनी राशि के अनुसार अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनें तो यह उनके लिए शुभ परिणाम ला सकता है। चलिए जानते है इस बारे में अधिक- 

Holi 2025 पर राशि अनुसार कपड़ों का कलर

  • - मेष राशि के जातकों के लिए होली पर प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक कहे जाने वाले लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। 
  • - वृषभ राशि के जातकों के लिए होली पर शांति और पवित्रता का प्रतीक कहे जाने वाले सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना शुभ है।
  • - मिथुन राशि के लोगों को होली पर वसंत और नए जीवन का प्रतीक कहे जाने वाले हरा रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहेगा। 
  • - कर्क राशि के जातकों को सफ़ेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। यह रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। 
  • - सिंह राशि के लोगों के लिए होली पर पीला, नारंगी, गहरा लाल, और सुनहरा रंग का कपड़ा पहनना शुभ रहेगा। 
  • - कन्या राशि के जातक हरा, भूरा, और नारंगी रंग के कपड़े पहनकर होली खेल सकते है। यह अच्छे परिणाम देगा। 
  • - तुला राशि के लोगों को सफ़ेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। यह ज्योतिष अनुसार शुभ रहेगा। 
  • - वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून, और पीले रंग के कपड़े पहनकर होली का उत्सव सेलिब्रेट करना चाहिए। 
  • - धनु राशि के जातक हरा और लाल रंग के कपड़े पहनकर होली सेलिब्रेट करें। यह आपके लिए खुशियां लेकर आते है। 
  • - मकर राशि के लोगों को नीला और काला रंग के कपड़े पहनकर होली का उत्सव मनाना चाहिए। यह शुभ रहेगा। 
  • - कुंभ राशि वालों को होली पर नीले या गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे राशि स्वामी शनिदेव प्रसन्न होते है। 
  • - मीन राशि वालों को होली वाले दिन पीले रंग के कपड़े पहन होली खेली चाहिए। इससे राशि स्वामी बृहस्पति प्रसन्न होते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

jindal steel jindal logo
5379487