Jyeshtha Purnima Rashifal: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। इस साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 22 जून 2024 शनिवार को मनाई जायेगी। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लक्ष्मी-विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही लंबे समय से चल रही रुपये-पैसे की तंगी भी दूर होती है। ज्योतिष के अनुसार इस बार की ज्येष्ठ पूर्णिमा 3 राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाली है। इन चुनिंदा 3 राशियों के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। चलिए जानते है उन किस्मत वाली 3 राशियों के बारे में। 

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

इस साल की ज्येष्ठ पूर्णिमा वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। इन जातकों के जीवन में चल रहा नकारात्मक माहौल दूर होगा। साथ ही इनकी आर्थिक स्तिथि में भी पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के लिए यह समय अच्छा आने वाला है। 

कर्क राशिफल 
(Kark Rashifal) 

इस साल की ज्येष्ठ पूर्णिमा कर्क राशियों के जातकों के लिए अच्छी रहने वाली है। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा से इन जातकों को उम्मीद से बेहतर धन लाभ होगा। इनके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी। साथ ही पारिवारिक रिश्ते और जीवनसाथी के साथ प्रेम के रिश्ते मजबूत बनेंगे। कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। इन्हें नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

धनु राशिफल 
(Dhanu Rashifal) 

इस साल की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर धनु राशि के लोग धनवान बनने जा रहे है। इन जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। कारोबार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम शीघ्रता से पूरे होंगे। यही नहीं इन जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उम्मीद से परे धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। .धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों को भी अधिकारियों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।