Kuber Dev Favorite Rashi: धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर धन के देवता कुबेरदेव की पूजा करने का विधान है। विधि-विधान से कुबेरदेव की पूजा करने से जीवन में धन-दौलत और वैभव का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें कुबेरदेव की पसंददीदा राशि माना जाता है। कहते है, अगर ये राशि के लोग थोड़ी आस्था के साथ कुबेरदेव की पूजा करें तो उन्हें शीघ्र फल मिलता है। 

कुबेरदेव की फेवरेट राशियां

- दैत्य गुरु शुक्रदेव वृषभ राशि के स्वामी है। शुक्र को धन-दौलत, विलासिता, वैभव का कारक ग्रह माना गया है। कुबेर देव और मां लक्ष्‍मी भी धन-वैभव के ही स्वामी कहे जाते है। इसलिए वृषभ राशि को कुबेरदेव की पसंददीदा राशियों में शामिल किया जाता है। 

- चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी है। इस राशि को कुबेदेव की प्रिय राशियों में शामिल किया जाता है। धनकुबेर की कृपा से कर्क राशि के जातक आलीशान जीवन जीते है। इन जातकों को जीवन के अधिकांश समय में रुपये-पैसे की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

- तुला राशि के स्वामी भी दैत्य गुरु शुक्रदेव है। तुला राशि के जातकों पर भी शुक्रदेव विशेष कृपा बनाकर रखते है। इस राशि के जातक गरीबी में जन्म भले ही ले लेते है, लेकिन अमीर बनकर ही इस दुनिया से अलविदा लेते है। तुला जातकों को जीवन में खूब धन-दौलत और ऐश्वर्य मिलता है। 

- देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी है। सुख, सौभाग्‍य, ज्ञान के कारक बृहस्पति की कृपा से धनु जातक मेहनती, ईमानदार स्वभाव के होते है। ये जातक निवेश के मामलों में गहरी और बड़ी समझ रखते है। इन जातकों को जीवन में खूब धन-दौलत प्राप्त होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।