Shukrawar Ke Totke: हिंदू धर्म में 33 कोटि देवी-देवता है। हर किसी की पूजा के लिए एक विशेष दिन होता है, उन्हीं में से एक है शुक्रवार। इस दिन को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। वैसे तो धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना करने के लिए दिन देखने की जरुरत नहीं होती, लेकिन धर्म शास्त्रों में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन सच्ची आस्था से लक्ष्मी मां की आराधना करने से आर्थिक फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गए है, जिन्हें शुक्रवार के दिन जीवन में सुख समृद्धि और मां का आशीर्वाद पाने के लिए करना चाहिए। 

शुक्रवार की रात करें यह उपाय 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन तंत्र साधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र देव को भी समर्पित है। शुक्र देव भौतिक सुख सुविधा, ऐश्वर्य, वैभव, सौंदर्य आदि के कारक ग्रह माने जाते है। यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ सांसारिक कामनाओं और भौतिक सुखों की प्राप्ति चाहते है, तो शुक्रवार की रात कुछ गुप्त उपाय कर सकते है। नीचे दिए गए इन उपायों को करने से आपके मन की इच्छा पूरी हो सकती है। 

- सुख-संपदा के लिए : शुक्रवार की मध्यरात्रि को माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की विधिवत पूजा करें। इसके बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। साथ में मां लक्ष्मी को गुलाब के पुष्प और केसर युक्त खीर का भोग अर्पित करें। इस पूजा को करने से पहले परिजनों को सूचित कर दें ताकि बाद में बाधा न हो। 

- मां लक्ष्मी की कृपा के लिए : शुक्रवार की रात गुलाबी कपड़े पहनें और माता लक्ष्मी की तस्वीर के सामने बैठ जावें। अब ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का पूरे 108 बार जप करें। साथ में श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ भी करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है। 

10 शुक्रवार करें यह उपाय

शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद स्नान व स्वच्छ वस्त्र पहनें। अब मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठ जाएं। एक घी का दीपक जलाएं। अब प्लास्टिक के छोटे से डिब्बे को आधा नमक से भरें और इसके ऊपर लाल कपड़ा रख देवें। इसके पश्चात मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का 1001 बार जप करें। 

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः' 

उपरोक्त मंत्र जाप पूर्ण होने के बाद नमक के डिब्बे में एक साबुत लौंग डालें। अब मां लक्ष्मी की आरती करें। आरती के बाद लाल कपड़े में डिब्बे को बांधकर तिजोरी में रख देवें। यह उपाय आप 10 शुक्रवार लगातार करें। हर शुक्रवार उसी डिब्बे में एक एक लौंग रखते हुए जाएं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।