Mangla Gauri Vrat 2024: सावन महीने में आने वाले मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्त्व माना गया है। मंगला गौरी व्रत सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को पूरा करने से मां पार्वती प्रसन्न होती है और अपनी भक्तनों को अखंड सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने में 4 मंगला गौरी व्रत रखें जाएंगे। इसमें पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई 2024 मंगलवार को ही रखा जाना है। चलिए जानते है इस सावन में कब-कब मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा और इसकी पूजनविधि। 

कब-कब रखा जाएगा मंगल गौरी व्रत? 
(Mangla Gauri Vrat List Sawan 2024) 

  • - पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। 
  • - दूसरा मंगला गौरी व्रत 24 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। 
  • - तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। 
  • - चौथा मंगला गौरी व्रत 13 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। 

मंगला गौरी व्रत पूजनविधि
(Mangla Gauri Vrat Pujan Vidhi) 

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्वच्छ कपड़े पहनकर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। अब मां पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद विधिवत पूजा करें। पूजा में मां पार्वती को फल,फूल और धूप-दीप अर्पित करें। इसके बाद मां गौरी पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं। अंत में मां पार्वती और शिवजी की आरती पूरी आस्था के साथ उतारें और संपन्न करें। यह व्रत और पूजा सुहागिन महिलायें पति की लंबी उम्र के लिए करती है।