Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म में प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-उपासना करने और उपवास रखने से साधकों की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को जगत देवी मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति को आय, सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह दिन काफी विशेष है। 

पंचांग के अनुसार, इस भाद्रपद माह के  शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर शिववास योग निर्मित हो रहा है। साथ ही कई और भी शुभ योग निर्मित हो रहे है। इन योग में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-उपासना करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। चलिए जानते है मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त और शुभ योग। 

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त 
(Masik Durga Ashtami Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 सितंबर 2024, मंगलवार रात 11 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 11 सितंबर 2024, बुधवार रात 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए आज 11 सितंबर को मासिक दुर्गाष्टमी रहेगी। 

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ योग 
(Masik Durga Ashtami Shubh Yog)

आज 11 सितंबर, बुधवार को ज्योतिष अनुसार शिववास योग निर्मित हो रहा है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। यह योग निशा काल में बन रहा है, इस समय में साधकों को कठिन भक्ति करनी होगी। इसके पश्चात ही मां दुर्गा को प्रसन्न करना सफल होगा। 

प्रीति योग और रवि योग : इस मासिक दुर्गाष्टमी पर मंगलकारी प्रीति योग निर्मित हो रहा है। इसका समापन समय देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। इसी समय में आयुष्मान योग भी निर्मित होगा। निशा काल में रवि योग निर्मित हो रहा है, जिसका समापन समय 12 सितंबर सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।