Rahu Ketu Negative Effect on Teeth: हर व्यक्ति स्वयं को सुंदर अथवा आकर्षक रखना चाहता है। इन सब के लिए चेहरे की सुंदरता और पहनावे के अलावा शरीर के अंगों की स्वछता भी आवश्यक है। इन्हीं में से एक है हमारे दांत। जी हां दांत, जिनका साफ और स्वस्थ होना भी व्यक्तित्व में निखार लाता है। लेकिन अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि दांतो को स्वस्थ रखने के आपके तमाम प्रयास भी विफल हो जाते है और ये दर्द, कैविटी, प्लाक और पायरिया जैसी समस्याओं से ग्रसित होने लगते है। इन बीमारियों का संबंध आपकी लापरवाही के साथ-साथ आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों और नक्षत्रों से भी होता है। 

ज्योतिष के अनुसार यदि आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में राहु, केतु और मंगल जैसे क्रूर ग्रह विराजमान हो, तो आपको दांतो की समस्या हो सकती है। वहीं कुंडली में सूर्य की मजबूत स्तिथि अच्छे दांतों का कारक होती है। दांतो की सही देखभाल में टूथब्रश का काफी अहम योगदान होता है। क्या आप जानते है राशिचक्र की सभी 12 राशियों के जातकों को ग्रहों की स्थिति के अनुसार सही रंग के टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते है इसके बारे में। 

राशि अनुसार टूथब्रश का रंग

  • मेष राशि -टूथब्रश : प्राइम क्वालिटी का सिल्वर कलर ब्रश इस्तेमाल करें। 
  • वृष राशि -टूथब्रश : हरे रंग के ब्रश का इस्तेमाल करना उचित रहता है। 
  • मिथुन राशि -टूथब्रश : सफेद रंग के ब्रश का प्रयोग करना शुभ रहेगा। 
  • कर्क राशि -टूथब्रश : क्रीम, गुलाबी और हल्के नारंगी रंग के ब्रश का इस्तेमाल करें। 
  • सिंह राशि -टूथब्रश : हरे रंग के ब्रश का इस्तेमाल करना लाभदायक साबित होगा। 
  • कन्या राशि -टूथब्रश : सिल्वर रंग का अच्छी क्वालिटी का ब्रश इस्तेमाल करना है। 
  • तुला राशि -टूथब्रश : लाल रंग के ब्रश का प्रयोग इन जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। 
  • वृश्चिक राशि -टूथब्रश : हल्के पीले या मस्टर्ड कलर के टूथ ब्रश का इस्तेमाल करें। 
  • धनु राशि -टूथब्रश : काले और नीले रंग के ब्रश का प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। 
  • मकर राशि -टूथब्रश : हल्का नीला या फिर काले रंग के ब्रश का इस्तेमाल करें। 
  • कुंभ राशि -टूथब्रश : पीले रंग के टूथब्रश का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। 
  • मीन राशि -टूथब्रश : लाल रंग के ब्रश से दांतों की सफाई करना उचित रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।