Rahu Mangal Yuti: हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में अपना राशि परिवर्तन करता है। इसी क्रम में जून महीने की 1 तारीख को मंगल गोचर हुआ था। जिसके बाद मंगल मीन से मेष राशि में विराजित हो चुके है। जब मंगल मीन राशि में मौजूद थे, तो उनके साथ राहु भी वहां मौजूद थे। राहु और मंगल की उस युति से अंगारक योग बन रहा था, जो अब खत्म हो गया है। अब मंगल जब मेष राशि में आ चुके है तो  राहु मंगल की युति टूटी है और अंगारक योग खत्‍म हुआ। यह योग कई राशि के लोगों को कष्ट दे रहा था, लेकिन अब मंगल गोचर से उन्हें राहत मिलेगी। जानते है यह गोचर किन राशियों के लिए फायेमंद है। 

मेष राशिफल 
(Mesh Rashifal) 

मंगल गोचर मेष राशि के जातकों को सकारात्मक फल देने वाले है। इससे इन जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम से लोकप्रियता हासिल होगी। विवाहित जातकों का जीवन पहले से बेहतर होगा। कारोबार में उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी मिल सकती है। 

वृष राशिफल 
(Vrash Rashifal) 

अंगारक योग के ख़त्म होने का लाभ वृष राशि के जातकों को भी मिलने वाला है। इन जातकों को लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में सफलता के योग बन रहे है। घर-परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित जातकों का विवाह हो सकता है। कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। 

मीन राशिफल 
(Meen Rashifal) 

मंगल मेष में जाने से पहले मीन राशि में राहु के साथ थे। इससे बन रहा अंगारक योग इन जातकों को काफी कष्ट दे रहा था। लेकिन अब जब मंगल मेष में चले गए है तो इन जातकों का भाग्य उदय होने वाला है। अटके हुए काम पूरे होंगे। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का अच्छा समय है। आय में बढ़ोतरी होगी। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।