Raviwar Ko Daan Karne Vali Cheeje: रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सूर्यदेव की कृपा से तरक्की के द्वार भी खुलते है। ...लेकिन कुछ ऐसे काम भी है, जिन्हे यदि रविवार के दिन किया जाए तो सूर्यदेव का आशीर्वाद साधकों पर हमेशा के लिए बना रहता है।

हम बात कर रहे हैं रविवार के दिन दान करने वाली चीजों के बारे में। जी हां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि रविवार को कुछ चुनिंदा वस्तुओं को जरूरतमंदों को दान स्वरुप दिया जाए तो पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

  • - रविवार के दिन जरूरतमंदों को फल, कपड़े और भोजन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से असहाय लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • - रविवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, दूध और गुड़ का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
  • - रविवार के दिन जरूरतमंदों को लाल पुष्प और गेहूं का दान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से इंसान के तरक्की के मार्ग खुलने लगते है। 

दांपत्य जीवन के लिए रविवार का उपाय 
(Married Life Ke Liye Raviwar Ka Upay) 

दांपत्य जीवन को सुखमयी बनाने के लिए रविवार के दिन रात में सोते समय तकिया के नीचे दो कपूर की टिकिया के साथ रोली मिलाकर रखें। इसके बाद अगले दिन सुबह कपूर की टिकिया को घर के बाहर जाकर जला देवें। ... और रोली को भगवान सूर्य के अर्घ्य वाले जल में मिला देवें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के दांपत्य जीवन में खुशहाली का संचार होता है। साथ ही जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम मिलने लगता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।