Shabari Jayanti 20 February 2025: आज 20 फरवरी 2025, गुरुवार को मां शबरी की जयंती मनाई जा रही है। माता शबरी का संबंध रामायणकाल से है, जिन्हें भगवान श्री राम के अनन्य भक्त के रूप में जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में माता शबरी को भील समुदाय की शबर जाति का बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को माता शबरी की जयंती मनाई जाती है। चलिए जानते है तिथि, पूजा मुहूर्त और अन्य जानकारी-
माता शबरी जयंती डेट
(Shabri Jayanti 2025 Date)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर प्रारम्भ हो चुकी थी। इसका समापन आज 20 फरवरी 2025, गुरुवार सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए आज 20 फरवरी गुरुवार को शबरी जयंती मनाई जा रही है।
माता शबरी जयंती पूजा शुभ मुहूर्त
(Shabri Jayanti Puja Subh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, शबरी जयंती की पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक। वहीं पूजा के लिए दूसरा अथवा शुभ मुहूर्त चर (सामान्य) मुहूर्त सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहने वाला है।
माता शबरी जयंती पूजा विधि
(Shabri Jayanti Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़ें पहनें। पूजा स्थल के सामने बैठकर भगवान राम और माता शबरी का स्मरण करें। इसके पश्चात घी-बाती प्रज्ज्वलित करें। साथ ही भगवान राम और माता शबरी को फल-फूल, अक्षत, धूप, दीप नैवेद्य आदि अर्पित करें। माता शबरी की तरह भगवान राम को भगवान राम को मीठे बेर का भोग लगाएं। इसके अलावा रामायण काल से जुड़ा शबरी प्रसंग पाठ करें और 'श्री रामचन्द्राय नमः' मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।