Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्यदेव को आत्मा, प्रतिष्ठा, सम्मान, ऐश्वर्य, प्रशासनिक कार्य और धन का कारक ग्रह माना गया है। हर महीने सूर्यदेव अपनी चाल में बदलाव करते है। इसी कड़ी में अब 12 फरवरी 2025, बुधवार को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। सूर्य का यह गोचर चुनिंदा 4 राशियों के जातकों की कुंडली में मजबूत स्थिति में होगा, जिससे उन जातकों को जीवन में उच्च पद और सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शेष अन्य राशियों के लोगों की कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति उनके लिए परेशानियां उत्पन्न करेगी। यहां हम जानेंगे सूर्य गोचर से लाभान्वित होने वाली 4 राशियों के बारे में- 

मेष राशिफल - सूर्य गोचर 12 फरवरी 2025
(Aries Horoscope 12 February 2025)

सूर्यदेव का कुंभ राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों को लाभान्वित करने वाला है। सूर्य के शुभ प्रभाव से इन जातकों को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान खर्च पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थति संतुलन में आएगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ोतरी होगी। 

वृषभ राशिफल - सूर्य गोचर 12 फरवरी 2025
(Taurus Horoscope 12 February 2025)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का राशि परिवर्तन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इन जातकों के पास आमदनी के नए अवसर बनेंगे। वहीं कारोबारी जातकों के लिए यह समय मुनाफे के हिसाब से अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। 

मिथुन राशिफल - सूर्य गोचर 12 फरवरी 2025
(Gemini Horoscope 12 February 2025)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इन जातकों को कारोबार में बड़ी डील्स मिलने से लेकर उससे अच्छा-ख़ासा मुनाफा अर्जित करने तक लाभ ही लाभ होगा। बेरोजगारों की नौकरी तलाश पूरी होगी। सेहत भी बेहतर बनी रहेगी। मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। 

कन्या राशिफल - सूर्य गोचर 12 फरवरी 2025
(Virgo Horoscope 12 February 2025)

सूर्यदेव कन्या राशि वालों के 12वे भाग में रहेंगे। इससे कन्या जातकों की आमदनी में बेहिसाब इजाफा देखने को मिल सकता है। इसी दौरान निवेश से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग निर्मित होंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ा परिश्रम आपको लाभान्वित करेगा। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।