Surya Ketu Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और केतु 18 साल बाद कन्या राशि में युति करने जा रहे है। सूर्य और केतु की युति से ग्रहण योग निर्मित होगा। यह योग ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना गया है। इसके बाबजूद ग्रहण योग कुछ चुनिंदा राशि के जातकों के लिए चमत्कारी साबित होगा। जानते है- 

सिंह राशिफल -सूर्य केतु युति 2024
(Singh Rashifal Surya Ketu Yuti 2024) 

सूर्य और केतु की युति से बन रहे ग्रहण योग का लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलने वाला है। इन जातकों के कारोबार में चमत्कारिक मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही घर-परिवार में सुख-संपदा और धन-दौलत की बरकत देखने को मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही तरक्की के द्वार खुलेंगे। 

वृष राशिफल -सूर्य केतु युति 2024
(Vrash Rashifal Surya Ketu Yuti 2024) 

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य और केतु की युति से बन रहा ग्रहण योग लाभकारी सिद्ध होगा। इन जातकों के जीवन में धन-दौलत बढ़ने की संभावना बन रही है। इसके अलावा करियर में ऊंचाई, बिज़नेस में सफलता और शिक्षा के क्षेत्र में चमत्कारिक सफलता मिलने के योग बन रहे है। 

धनु राशिफल -सूर्य केतु युति 2024
(Dhanu Rashifal Surya Ketu Yuti 2024) 

सूर्य-केतु की युति धनु राशि के जातकों के जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इन जातकों के करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। कारोबारी जातकों के बिज़नेस में आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

मेष राशिफल -सूर्य केतु युति 2024
(Mesh Rashifal Surya Ketu Yuti 2024) 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु की युति लाभ देने वाली रहेगी। इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इन्हें करियर में सफलता मिलने की भी संभावना बन रही है। इसके अलावा मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने। बिज़नेस में धन लाभ के योग बन रहे है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।