4 October ka Ank Rashifal: आज 4 अक्टूबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/10/2024, 4+1+0+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में सफलता के योग हैं। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। लेकिन आपको सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ मुलाकात करने से दिन अच्छा बीतेगा। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज के दिन धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 60,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे। जिसकी वजह से आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। ऊर्जावान रहेंगे। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। 
लकी नंबर: 6,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिराजुला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। प्रेमी के साथ आज कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। 
लकी नंबर: 5,        शुभ रंग:  हल्का ग्रीन

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हल होंगी। आज के दिन धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। परिवार के साथ हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 47,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें। सरकारी नौकरी वाले कुछ बड़ा लाभ पा सकते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। समय का भरपूर उपयोग करने की कोशिश करें। वहीं पर आज के दिन आप खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। 
लकी नंबर: 70,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। दिन आपका शांति भरा बीतेगा, जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपने किसी खास व्यक्ति के साथ बिता सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 17     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लेकिन आपको आज के दिन तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज के दिन आपको धन बचाकर चलने का प्रयास करना चाहिए। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 10    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन घर में खुशी का माहौल रहेगा। वहीं पर आज कोशिश करें कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। प्रेमी का साथ मिलेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर: 20      शुभ रंग:  हल्का चैती