10 March ka Ank Rashifal: आज 10 मार्च 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/03/2024, 1+0+3+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 तक का मूलांक रविवार यानी 10 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में प्रगति प्राप्त होगी। जो लोग सरकारी नौकरी में है, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसके कारण आप नए कार्य करने की योजना भी बना सकते हैं। आज आप रिश्तो में थोड़ा सुधार लाने की कोशिश करेंगे, परंतु सामने से कोई व्यक्ति ऐसा आ सकता है। जिसके कारण आप रिश्ते में सुधार पाने से असफल रहेंगे। मगर धन की स्थिति अच्छी रहेगी, जिसकी वजह से आप चिंता मुक्त रहेंगे।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य को सफलता के साथ कर पाएंगे। जिन लोगों की वेस्टन से संबंधित काम है या व्यापार है। उन लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज व्यापार को बढ़ाने की कोई नई योजना आप बना सकते हैं। आज आपके रिश्तो में भी सुधार महसूस होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप बहुत लंबे समय से स्वास्थ्य को लेकर के कुछ नई योजना बना रहे थे, तो वह योजना भी आज आपकी पूर्ण हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन का खर्चा भी होगा। 
लकी नंबर: 51,     शुभ रंग:   हल्का हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे। उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्ति का दिन है। इसलिए आज मेहनत करने का प्रयास अवश्य करें। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताजनक वाला रह सकता है। दोपहर के बाद अचानक से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। आज आपके रिश्तों में सुधार आएगा। आपके बड़ों से आज बातचीत हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। धन खर्च आपके स्वास्थ्य पर होने की संभावना है।
लकी नंबर:  24,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जो छात्र किसी भी तरह के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अगर परेशानी चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। आज के दिन आप परिवार के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे।
लकी नंबर:   36,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज कोई नया काम भी आपको मिल सकता है, जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर जिन लोगों को नेत्र से संबंधित परेशानी है। उन लोगों को थोड़ा अपनी आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। जिसके कारण घर का माहौल प्रसन्नता पूर्वक रहेगा। आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी। 
लकी नंबर:  17,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग नौकरी यदि करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। आपको किसी नए कार्य के लिए भी चुना जा सकता है। आप लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। हो सकता है किसी तीर्थ स्थान या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं। आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आज वह अनबन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 36       शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा कर सकता है। लेकिन आपको घबराने की आवश्यक्ता नहीं है। इसलिए आसपास के लोगों से बच के रहें। किसी की बातों में आकर आप निर्णय ना लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप लोग को अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर में किसी से बहस होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें।
लकी नंबर:   44       शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। जो लोग किसी भी तरह से सरकारी नौकरी में या डिफेंस में जुड़े हुए हैं। उनके लिए उच्च पद प्राप्ति होने की खुशखबरी आ सकती है। आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। अगर आप लोग विवाहित हैं, तो आप लोगों की अगर अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 44        शुभ रंग: श्वेत