12 may ka Ank Rashifal: आज 12 मई 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/05/2024, 1+2+5+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 12 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोगी का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है, वह भी आज प्रेम में पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे, मगर वही मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। वहीं आज के दिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार से मिलने के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम में आज ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय ना लें। आज के दिन धन की स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। इसलिए घबराने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर विश्वास करके ना चलें। परिवार का कोई सदस्य आपके काम को संभालने में साथ देगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्रयास करें, नहीं तो अपने आसपास ही कही घूमने का प्रयास करें, ताकि आज आप अपने आप को तरो- ताजा महसूस कर पाएं।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी है, नहीं तो आप के प्रतियोगी आप से आगे निकल सकते हैं। धन निवेश करने का सही समय नहीं है, इसीलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। स्वास्थ्य ध्यान रख कर के चलें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल बना रहेगा। साथियों का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। त्वचा से संबंधित रोग उभर सकते हैं, इसीलिए आज अपने त्वचा का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए सर पर भारी बोझ  महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज के दिन आपका कार्य क्षेत्र में लेकर के थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ शाम का समय जरूर बिताएं, ताकि आपका मानसिक तनाव जो है, वह कम रहे और अपने प्रेमी से आप आराम से बातचीत कर सकें। आज के दिन स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल