14 April ka Ank Rashifal: आज 14 अप्रैल 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/04/2024, 1+4+4+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज के दिन माता को पीला फूल, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 14 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं समाप्त होंगी। आज के दिन आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति भी बेहतर होने की संभावना है। पुरानें मित्रों से मुलाकात के बाद दिन यादगार बनेगा।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: समुद्री

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ नए कार्य की शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ मंदिर जाने का प्लान बनाएंगे। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। धन की स्थिति पहले की अपेक्षा आज अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहेगा, वहीं पर जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे। धन की स्थिति भी बेहतर होगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, वहीं पर आज अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेमी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी होगी, साथ ही धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। अपने पार्टनर का ध्यान रखें। परिवार को भी समय दें। नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें। नहीं तो आपका काफी नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों को खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी नए मेहमान से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन आप लोगों का दिन मिला जुला रह सकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है। जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज के दिन आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में भी हंसी खुशी का माहौल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल