14 may ka Ank Rashifal: आज 14 मई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/05/2024, 1+4+5+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 14 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए आज दिन अच्छा गुजरेगा। करियर में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज घर में कोई मेहमान आ सकते हैं। आज का समय आप अपने घर पर ही बिताएंगे।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा बीतेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। घूमने फिरने का प्लान बनेगा। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। वहीं आज के दिन कार्य क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। वहीं पर आज के दिन धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आप लोगों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। मेहनत पहले की अपेक्षा ज्यादा करने की आवश्यक्ता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतामुक्त रहेंगे। आलस्य से बचें। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परंतु आज धन खर्च भी होगा।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल वालों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बनेगा। वहीं आज के दिन धन खर्च होने आवश्यकता है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार आपसे खुश रहेगा। वहीं आज आप परिवार को काफी समय दे पाएंगे।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान बहुत जरूरी है। रिश्तों में आज के दिन काफी सुधार आएगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। रिश्तेदारों से सतर्क रहें। धन की स्थिति आपकी आज समान्य रहने वाली है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल