16 April ka Ank Rashifal: आज 16 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (16/04/2024, 1+6+4+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज के दिन माता को सफेद फूल, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से माता आपके ऊपर काफी प्रसन्न होंगी। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 16 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर अगर कोई आप बड़ा फैसला लेने वाले हैं, तो आप आज के दिन ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज तरक्की प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, इसलिए हर तरह की चिंता मुक्त रहेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था, तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता रहेगी। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। वहीं पर आज कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी आ सकती है, परंतु घबराने की जरूरत नहीं है। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का खाने पीने से बचें। आज आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है इसलिए अपने प्रेमी को मनाने का प्रयास करें। वहीं पर आज के दिन धन की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर स्वास्थ्य संबंधित आपको परेशानी आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धन खर्च होने की आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन परिवार वालों के साथ बिताएंगे। माता का सहयोग मिलेगा। पिता भी खुश रहेंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। वहीं पर आज के दिन धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी। रुका हुआ धन वापस आएगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। आज का दिन आप लोगों के परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। इसके साथ ही पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए धनखर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन कोई खुशखबरी भी आ सकती है। आज आपकी स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं समाप्त होगी। यदि काफी लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो ठीक होने की संभावना है। आपके रिश्ते भी पहले से बेहतर होंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। जिसके कारण आप का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने के लिए धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज के दिन भाग दौड़ भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में कोई कार्य निकल सकता है। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल