27 August ka Ank Rashifal: आज 27 अगस्त 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/08/2024, 2+7+8+2+0+2+4=25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 (2+5=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 27 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी कोई नया काम आ सकता है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  22,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। करियर के ग्रोथ को लेकर भी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। परंतु आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करेंगे।
लकी नंबर: 32,     शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 77,      शुभ रंग: हल्का पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपके कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन अनावश्यक खर्च न करें। वहीं पर आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 44,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी व्यस्त भरा रहेगा। जिसकी वजह से भाग दौड़ हो सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का दिन है। कोशिश करें कि अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करें। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें और धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 56,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन व्यापार को लेकर सतर्क रहें। आज आप लोगों को तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। घर में किसी चीज को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी, मगर धन खर्च होना आवश्यक है।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर के घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 43       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है, तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर: 89       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। आज के दिन आपके अधूरे काम भी निपट सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए धन का ध्यान रख कर चलें।
लकी नंबर: 90      शुभ रंग:  चैती