28 March ka Ank Rashifal: आज 28 मार्च 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/03/2024, 2+8+3+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी वृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। मूलांक को अंक ज्योतिष के अनुसार  भाग्यांक भी कहा जाता है। 

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से आज गुरुवार यानी 28 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप अपने मनपसंद इंसान को पाकर खुश रहेंगे। उसके साथ कहीं यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। वह कोई पुराना दोस्त भी हो सकता है। प्रेमी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। लेकिन बाहर के खाने से बचें। धन की स्थिति आने वाले समय में और अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  15,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा जाएगा। आज कार्य पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक रहेगा, साथ ही आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा। आज आपको धन की स्थिति से भी थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। अगर कहीं आप यात्रा कर रहे हैं, तो चोरी चकारी से बचकर के रहें।
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज किसी भी चीज को लेकर के चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज किसी कार्य को यदि आप करना चाह रहे हैं, तो वह भी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, साथ ही अपनी संतान को भी समय देने का प्रयास करेंगे। धन कि स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 70,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आप कहीं धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं। लेकिन आज दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक परेशानी में जा सकता है, क्योंकि आज आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपकी निंदा कर सकता है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के परेशानी नहीं रहेगी। आज आपको अपने परिवार को समय देना जरूरी है, इसलिए कोशिश करें कि अपने परिवार को समय दें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  25,        शुभ रंग:  लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि काफी लंबे समय से स्वास्थ्य अगर खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। आज आप अपने प्रेमी पर धन भी खर्च कर सकते हैं, इसलिए अधिक खर्च से बचकर के रहें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप स्वास्थ्य को भी लेकर के सुधार महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। अपने वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखकर के चलें। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  55,     शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज काफी सारे कार्य आपके पूरे होंगे। वहीं पर आज किसी चीज को लेकर के अगर परेशानी में थे, तो वह परेशानी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। खाने पीने पर ध्यान रखें और अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का ध्यान रखकर के चलें। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु किसी को धन उधार ना दे।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपका व्यापार में लाभ दिलाएगा। कहीं से कोई खुशखबरी आने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर रहें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आपका बेहद ही दिलचस्प रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के ऊपर धन भी खर्चा करेंगे और अच्छी बात यह रहेगी कि आज आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर टेंशन नहीं रहेगी। ऊर्जावान रहेंगे, जिस वजह से आप अपने मन का कार्य कर पाएंगे। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।  
लकी नंबर: 91       शुभ रंग: चैती