30 August ka Ank Rashifal: आज 30 अगस्त 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/08/2024, 3+0+8+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 30 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। लेकिन आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा कार्य करने की आवश्यक्ता है। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर:  2,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन दिन थोड़ा व्यस्तता वाला हो सकता है। वहीं पर जो लोग व्यापार करते ही हैं उनके लिए खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का ध्यान रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे। 
लकी नंबर: 5,     शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। वहीं पर किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। जिसकी वजह से आज आप काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 3,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थीं, उससे छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 1,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें। 
लकी नंबर: 5,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हल होंगी। स्वास्थ्य को ध्यान देकर के चलें, नजअंदाज ना करें। वहीं पर धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। धन खर्च होने की संभावना है। धन वापस भी आपके पास आएगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय भी बीतेगा। हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। फालतू की बातों से बचकर के रहें, नहीं तो आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 89,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है, तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर: 55       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा, मगर शांति भरा होगा। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपने परिवार के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे। घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। 
लकी नंबर: 44       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 34      शुभ रंग:  चैती