4 July ka Ank Rashifal: आज 4 जुलाई 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/07/2024, 4+0+7+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 4 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज सामान्य रहेगी। धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी, जुखाम व सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता रहेगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे। जिसकी वजह से आपके प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 21,      शुभ रंग: चैती

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है, जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की तो आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  80,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। वहीं पर जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे, वह भी खुलेंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रसन्नता आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिसकी वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा, परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहने वाला है। आज कार्य में बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें, इससे आपका तनाव दूर होगा। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आज के दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:   11       शुभ रंग:  भूरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाएं, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज घर में अचानक से कोई कार्य निकल सकता है, जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। वहीं पर आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: पर्पल