8 July ka Ank Rashifal: आज 8 जुलाई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/07/2024, 8+0+7+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 8 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। वहीं पर कुछ कार्य आपके आज पूरे भी हो सकते हैं, जिनके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। वहीं पर परिवार का हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  21,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित करने वाला हो सकता है। किसी बात को लेकर के आप चिंता में आ सकते हैं, परंतु चिंता करने से आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वहीं पर कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा मन लगा करके काम करना आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर के चलें। आज आपकी माता के स्वास्थ्य को भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज कामकाज पूरे होंगे, जिसकी वजह से तनाव कम हो जाएगा। यदि आप लोग किसी भी तरह की चोट चपेट के शिकार थे या हड्डी से संबंधित कोई परेशानी थी, तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आपके जीवन साथी का सहयोग भी पूरा रहेगा। वहीं पर सिंगल जातकों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन में कोई मित्र आ सकता है। जिसकी वजह से धन की स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 21,      शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। वहीं आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही आज आपके स्वास्थ्य में भी हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। वहीं पर आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी. परंतु धनखर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आपके सारे कार्य पूरे होंगे और आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे, जो इतने लंबे समय से आपको तनाव हो रहा था। वह कार्य पूरे होने के कारण तनाव भी समाप्त होगा। आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  गोल्डन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपके कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई आपको मिल सकती है। जिसकी वजह से आप अपने आप को खुशी से भरपूर महसूस करेंगे और साथ ही आपके स्वास्थ्य से भी परेशानियां जो थी वह समाप्त हो जाएगी। आज परिवार में भी आपकी खुशी को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी कार्य को लेकर के बधाई भी मिल सकती है। वहीं पर आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु कार्य में थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। आज आपसे परिवार के बच्चे और खुद के बच्चे भी प्रसन्न होंगे। वहीं पर आज आपके धनखर्च को लगाम मिलेगी। साथ ही आज आप अपनी धन से संबंधित सेविंग्स भी कर सकते हैं।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्य क्षेत्र में आप अवकाश के लिए जा सकते हैं। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। परिवार को समय दें। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। आज जीवनसाथी से आपकी बातचीत कम हो पाएगी। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   15       शुभ रंग:  काला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र को लेकर के ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार में भी कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। गले से संबंधित या बुखार से संबंधित परेशानी आने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। थोड़ा आराम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: गुलाबी