Vashikaran Beej Mantra: प्राचीन काल से ही वशीकरण पद्धति का इस्तेमाल किया जा रहा है। तांत्रिक या गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोग इसका उपयोग करते है। वशीकरण का उपयोग कई उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए किया जाता रहा है। राजाओं-महाराजाओं के समय में भी वशीकरण का इस्तेमाल शत्रुओं से सच उगलवाने के लिए किया जाता था। हालांकि अधिकतर लोगों ने इसका इस्तेमाल गलत उद्देश्‍यों को भी पूरा करने के लिए किया। वशीकरण भी सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों ही तरह से किया जाता है। इस लेख में हम आपको वशीकरण के तरीके और वशीकरण के बीज मंत्र के बारे में बता रहे है। 

वशीकरण कितने प्रकार का होता है? 
(Vashikaran Kitne Prakar Ka Hota Hai) 

सफेद वशीकरण : अच्छे कार्यों की पूर्ति के लिए किया जाने वाला वशीकरण सफेद वशीकरण कहलाता है। इसका इस्तेमाल शत्रु की चाल समझने, नौकरी, कारोबार और प्यार में आ रही बाधाओं को दूर करने जैसे कामों में किया जाता रहा है। 

काला वशीकरण : तंत्र विद्या का इस्‍तेमाल गलत मंशा से किसी कार्य की पूर्ति करने के लिए किया जाता है, तो यह काला वशीकरण कहलाता है। जैसे कि किसी के दिमाग पर नियंत्रण करना, किसी को मानसिक प्रताड़ित करना और किसी को परेशानियों में डालना आदि। 

वशीकरण का बीज मंत्र
(Vashikaran Ka Beej Mantra)

कामदेव वशीकरण मंत्र
(Kamdev Vashikaran Mantra)

"ॐ नमः कामदेवाय. सहकल सहद्रश सहमसह लिए वन्हे धुनन जनममदर्शनं उत्कण्ठितं कुरु कुरु, दक्ष दक्षु धर कुसुम वाणेन हन हन स्वाहा."

मोहिनी मंत्र
(Mohini Mantra)

 "ॐ नमो मोहिनी देवी मोहिनी वश्याम कुरु कुरु स्वाहा."

प्यार के लिए वशीकरण मंत्र
(Vashikaran Love Mantra) 

"ॐ नमो नारायणाय. मम सर्वस्त्रीनं वश्यं कुरु कुरु स्वाहा."

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।