Navgrah ke Upay: किस ग्रह के पीड़ित होने पर क्या करें?

09 Jan 2024

Navgrah ke Upay: जीवन में ग्रहों (Navgrah) की बहुत अहम भूमिका होती है। यदि आपको कुंडली देखनी आती है, तो देखें कि आपकी कुंडली में कौन-से गृह पीड़ित हैं।

यदि पीड़ित ग्रह पर ध्यान देंगे और उपाय करेंगे, तो जीवन में चमत्कारिक बदलाव आएगा। आप उपायों से नवग्रह (Navgrah) को भी खुश कर सकते हैं, इससे जीवन खुशियों से भर जायेगा। जानिए कि किस ग्रह के पीड़ित होने पर क्या करना चाहिए ?

गुरु ग्रह: गुरुवार को केला, बेशन से बनी डिशेज और चने की दाल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अपने गुरु, साधु-संतों और माता-पिता का हमेशा आशीर्वाद लें। गरीबों में बुक्स भेंट करें।

सूर्य ग्रह: यदि कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है या पीड़ित है, तो रविवार को नमक का सेवन नहीं करें। पिता की सेवा करें।सूर्य को अर्द्ध दें और सूर्य के नामों का जप करें।

शुक्र ग्रह: शुक्र ग्रह के पीड़ित या कमजोर होने पर शुक्रवार को मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। पत्नी का सम्मान करें और उपहार भेंट करते रहें। सफेद चीज़ों का दान करें।

शनि ग्रह: शनिवार को तेल लगाना शुभ होगा, जबकि तेल से बनी चीज़ों का सेवन नहीं करें। गरीबों की मदद करें। उनके बीच समय बिताएं। पीपल की जड़ पर तेल का दीया जलाएं।

मंगल ग्रह: मंगलवार को लाल मिर्च का सेवन नहीं करें। इस दिन गलती से भी जमीन पर खुदाई नहीं करें। अपने छोटे-बड़े भाई का सम्मान करें।

बुध ग्रह: बुधवार को हरी सब्जियां और अन्य हरी चीजों का न तो सेवन करना चाहिए, ना ही खरीदना चाहिए। छोटी-छोटी बच्चियों को गिफ्ट दें और उनका आशीर्वाद लें।

चंद्र ग्रह: सोमवार को रात में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें। सिर पर मालिश कराना चाहिए।

राहु ग्रह: रविवार के दिन खट्टी चीजों आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। पिता से बड़े आयु के लोगों का आशीर्वाद लें। सिर पर शिखा (चुटिया ) जरूर रखें।

केतु ग्रह: बुधवार को खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह उठते ही मंदिर के दर्शन और माथा टेकें। काले कुत्तों को खाना खिलाएं। गरीबों को कंबल का दान करें।