Auto Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत शुक्रवार (17 जनवरी) से हो चुकी है। यह इवेंट ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन बन गया है। आज शनिवार को एक्सपो का दूसरा दिन भी रोमांच से भरपूर रहा। वियतनामी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Vinfast, BYD, और Bajaj जैसी प्रमुख कंपनियां अपनी नई गाड़ियां पेश कीं।
 
दूसरे दिन की मुख्य झलकियां

  • ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन का आगाज Vinfast के साथ हुआ। यह वियतनामी कंपनी भारतीय बाजार में प्रवेश कर रही है और इस मौके पर अपनी VF7 और VF9 इलेक्ट्रिक SUVs समेत 7 गाड़ियां एक साथ रिवील कर सकती है।
  • Vinfast VF7 और VF9 पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं और अपने मॉडर्न फीचर्स और पावरफुल बैटरी की वजह से दुनियाभर में Tesla जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भारत में भी इन इलेक्ट्रिक SUVs को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
  • इसके अलावा, Bajaj अपनी पूरी Chetak इलेक्ट्रिक रेंज को शोकेस की, जबकि BYD अपनी नई Sealion 7 सेडान को प्रदर्शित की। हालांकि, आज का दिन विशेष रूप से मीडिया के लिए आरक्षित रहा और इवेंट की शुरुआत सुबह 9 बजे से हो चुकी थी। 

ये भी पढ़ें...होंडा का लोअर-स्पेक QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिर्फ 1000 रुपए में बुकिंग, जानें रेंज?

पहले दिन की प्रमुख घोषणाएं

  • 17 जनवरी को एक्सपो के पहले दिन कई बड़े ब्रांड्स ने अपनी नई गाड़ियां और टेक्नोलॉजी पेश कीं।
  • Maruti ने अपनी बहुप्रतीक्षित e-Vitara इलेक्ट्रिक कार शोकेस की।
  • Hyundai ने अपनी मोस्ट अवेटेड Creta EV लॉन्च की और अपनी लग्जरी MPV Staria को भी पेश किया।
  • Hero ने कई नए दोपहिया वाहन पेश किए, जबकि Honda ने Activa e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर अपनी मौजूदगी मजबूत की।

17-22 जनवरी: एक्सपो का शेड्यूल
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन 17 से 22 जनवरी तक किया जा रहा है। पहले दो दिन (17-18 जनवरी) केवल मीडिया, डीलर्स और विशेष मेहमानों के लिए आरक्षित रहे। 19 से 22 जनवरी तक आम जनता भी इस इवेंट में हिस्सा ले सकती है।
 
ये भी पढ़ें...हीरो का मैक्सी-स्कूटर Xoom 160 लॉन्च, जानें एडवांस फीचर और प्राइस डिटेल

ऑटोमोबाइल वर्ल्ड का बड़ा इवेंट
यह एक्सपो भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के भविष्य की झलक पेश कर रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और नई टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है। अगर आप ऑटोमोबाइल्स के शौकीन हैं, तो यह इवेंट देखने का सुनहरा मौका है।

(मंजू कुमारी)