BMW Theatre Screen: BMW ने अपना अब तक का सबसे कमाल का फीचर पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने 7 सीरीज में ऐसा फीचर दिया है, जिसने ऑटो मार्केट में नई क्रांति ला दी है। इस कार में 31.3-इंच की फोल्ड-डाउन स्क्रीन दी है, जो रियर-सीट पर बैठने वाले पैसेंजर को एंटरटेनमेंट करेगी। 'थिएटर स्क्रीन' के नाम से मशहूर इस सिस्टम में एक बड़ी 8K स्क्रीन है, जो पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए छत से इलेक्ट्रिकली फोल्ड होती है।

BMW ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जीन-फिलिप पैरेन ने कहा, "भारत में 5 सीरीज को असेंबल करना पहले से ही एक बड़ी चुनौती थी, इसलिए इस कार में पैनोरमिक डिस्प्ले नहीं है। हम समझते हैं कि स्थानीय असेंबली के रास्ते में एक रुकावट कम हो गई है।" हालांकि, BMW ने भारत के लिए अपने इस शानदार फीचर को नहीं छोड़ा है।

BMW की थिएटर स्क्रीन की खास बातें

1. BMW की थिएटर स्क्रीन पर चलते-फिरते हाई क्वालिटी वाली वीडियो स्ट्रीमिंग कर पाएंगे। इसका रिजॉल्यूशन 8000x2000 पिक्सल से भी हाई है। ये स्क्रीन खुद एक एंड्रॉयड सिस्टम या AOSP (एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट) के इर्द-गिर्द बनी है।

2. इसे Harman/Kardon ऑडियो सिस्टम या उससे भी ज्यादा हाई-स्पेक वाले Bowers & Wilkins सराउंड साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा जा सकता है। पैसेंजर पसंद के आधार पर स्क्रीन को 16:9, 21:9 या 32:9 आस्पेक्ट रेशियो में देखा जा सकता है।

3. पैसेंजर इस पर Amazon Prime, Netflix या YouTube जैसे ऐप पर 4K अल्ट्रा HD में कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंग। ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए कार में दो सेट हेडफोन लगा सकते हैं। इस स्क्रीन पर पहले से डाउनलोड किए गए कंटेंट को भी देख पाएंगे।

4. इस पर गेम भी खेल पाएंगे। स्क्रीन ओपन होने के बाद पैसेंजर इसे अपनी सुविधा के हिसाब से आगे या पीछे भी कर पाएंगे। स्क्रीन ऑटोमैटिकली साइड और रियर पर डार्क ब्लाइंड्स को ठीक करेगी।

5. स्क्रीन के बाद भी पैसेंजर सड़क और बाहर की स्थिति को देख पाएंगे। फिलहाल कंपनी ने नई लॉन्ग-व्हीलबेस 5 सीरीज पर बड़ी रियर स्क्रीन के लॉन्च के लिए अभी तक कोई टाइमलाइन नहीं बताई है, लेकिन स्क्रीन के जुड़ने से बहुत अधिक ध्यान आकर्षित होगा।

(मंजू कुमारी)