Bike Tips: देश में पिछले कुछ सालों में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आज भी कई जगहों पर लोग खराब रास्तों पर बाइक चलाने को मजबूर हैं। इन सड़कों पर बाइक चलाना खतरों और परेशानियों से भरा है। इसलिए जहां तक संभव हो, खराब सड़कों से गुजरने में बचना चाहिए। अगर आपको खराब सड़कों पर गाड़ी चलानी ही पड़ती है, तो कम स्पीड से चलें, सावधानी बरतें और सुरक्षा उपकरण पहनें। जानिए खराब रास्तों पर मोटरसाइकिल दौड़ाने के नुकसान...

1) हादसे का खतरा बढ़ेगा:
खराब सड़कों पर गड्ढे, दरारें और टूटे हुए टुकड़े होते हैं, जो आपके नियंत्रण खोने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ा देते हैं।

2) टायर और पहियों को नुकसान:
खराब सड़कों पर चलने से आपकी बाइक के टायर और पहियों को गंभीर नुकसान हो सकता है। गड्ढों में गिरने से टायर पंक्चर हो सकते हैं और सस्पेंशन सिस्टम भी खराब हो सकता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर टायर अलाइनमेंट भी बिगड़ जाता है।

3) बाइक का मेंटेनेंस खर्च बढ़ेगा: 
खराब सड़कों पर चलने से बाइक के इंजन, चेन और ब्रेक को भी नुकसान हो सकता है। इससे बार-बार मरम्मत और रखरखाव की जरूरत होती है और इससे आपका खर्चा बढ़ सकता है।

4) कंट्रोल बिगड़ना: 
गीली या कीचड़ वाली सड़कों के साथ ही खराब रास्तों पर बाइक या स्कूटर से नियंत्रण खोना और फिसलना आम हो जाता है।

5) असुविधाजनक सवारी:
खराब सड़कों पर बाइक चलाना असहज और थका देने वाला होता है। झटके और कंपन से आपकी पीठ, गर्दन और हाथों में दर्द हो सकता है।

6) धूल और गंदगी: 
खराब रास्तों पर धूल और गंदगी ज्यादा होती है, जिससे आपके कपड़े और बाइक भी ज्यादा गंदे हो सकते हैं।

7) लो स्पीड पर चलना मजबूरी: 
खराब सड़कों पर आपको अपनी गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे आपकी यात्रा का समय बढ़ जाता है।

8) तनाव और चिंता: 
खराब सड़कों पर बाइक ड्राइविंग आपके लिए तनावपूर्ण और चिंताजनक हो सकता है, खासकर अगर आप व्यस्त ट्रैफिक से गुजर रहे हों।

9) खराब विजिबिलिटी: 
धूल और गंदगी के कारण खराब सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

10) गाड़ी की कीमत घटेगी: 
खराब सड़कों पर नियमित रूप से चलने से आपके दोपहिया वाहनों की कीमत कम हो जाती है। चूंकि, इनकी कंडिशन बिगड़ जाती है, ऐसे में रीसेल वैल्यू में गिरावट आती है।

(मंजू कुमारी)