Electric Cars Launch In 2023: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। कार हो या बाइक या फिर स्कूटर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खूब पसंद कर रहे हैं। पॉल्यूशन को कम करने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों से छुटकारा पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद रहे हैं। भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। यही वजह है कि कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार पेश कर रही है। यहां टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं जिसे 2023 में लॉन्च किया गया है।

Tesla Cybertruck
टेस्ला ने अपने इस इलेक्ट्रिक कार को 2023 में लॉन्च किया। यह इलेक्ट्रिक कार स्टील बॉडी के साथ एक यूनिक डिजाइन के साथ आती है और इसे बुलेटप्रूफ होने का दावा किया जाता है। यह 320 मील (514 KM) की रेंज प्रदान करता है। इसके साथ ही यह कार महज 2.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। दावा किया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 209 किमी प्रति घंटा है।

Tesla Cybertruck Electric Car

Volvo EX30
2023 में लॉन्च किए गए वोल्वो EX30 पर्यावरण-अनुकूल वाहनों में से एक है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 587 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। दावा किया गया है कि डीसी फास्ट चार्जिंग सेटअप का उपयोग करके 26.5 मिनट में इसकी बैटरी को पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। जबकि सामान्य चार्जर के माध्यम से 8 घंटे का समय लगता है।

Volvo EX30 EV

Rolls Royce Spectre
रोल्स रॉयस स्पेक्टर को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक कार थी जिसमें कई आकर्षक फीचर्स मौजूद हैं। यह इल्यूमिनेटेड वर्टिकल ग्रिल्स के साथ ब्रांड की सिग्नेचर स्टाइल के साथ आता है। रोल्स रॉयस के इस कार में दो बीएमडब्ल्यू ईड्राइव मोटर्स है जो 577 hp का पावर आउटपुट और 900 nm का पीक टॉर्क देता है। वहीं, रेंज को लेकर दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 418 किमी की दूरी तय करती है।

Rolls Royce Spectre EV

Hyundai Ioniq 5 EV SUV
हुंडई ने अपने Ioniq 5 EV को भारतीय बाजार में जनवरी 2023 में लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक SUV आधुनिक रेट्रो लुक के साथ आती है और इसमें पैरामीट्रिक पिक्सेल LED हेडलैंप हैं। इलेक्ट्रिक कार 72.6 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करती है। रेंज को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 631 किलोमीटर तक चलती है।

Hyundai Ioniq 5 EV

Kia EV9
किआ के इस इलेक्ट्रिक कार को इसी साल (2023) लॉन्च किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, यह 99.8 kWh बैटरी पैक के साथ आता है और इसे ऑल-व्हील ड्राइव और रियर-व्हील ड्राइव दोनों के साथ पेश किया जाता है। रियर-व्हील ड्राइव के साथ, दावा की गई सीमा 563 किलोमीटर है। दूसरी ओर, AWD वेरिएंट 512 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है।

Kia EV9

इन सभी कारों की कीमतें और अन्य खासियतें कंपनियों की आधिकारिक साइट से प्राप्त कर सकते हैं।