Hero Maestro Sales June 2024: हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2024 में 4.90 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेचीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 4.22 लाख यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर कंपनी को 16.09% की ग्रोथ मिली। कंपनी के लिए स्प्लेंडर और HF डीलक्स टॉप सेलिंग मॉडल रहे। वहीं, ग्लैमर, एक्सट्रीम 125R, पैशन और डेस्टिनी 125 की सेल्स भी ठीक रही। हालांकि, कंपनी के लिए मेस्ट्रो स्कूटर सबसे कमजोर कड़ी साबित हुआ। पिछले महीने इसकी सिर्फ 9 यूनिट ही बिकीं। इस तरह ये देश का सबसे कम बिकने वाला स्कूटर भी रहा।

hero maestro june 2024

जून 2024 में मेस्ट्रो की सिर्फ 9 यूनिट बिकीं। जबकि जून 2023 में ये आंकड़ा 2,500 यूनिट का था। यानी इसकी 2,491 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 99.64% की ईयकली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेस्ट्रो लिस्टेड है। इसे मेस्ट्रो एज के नाम से बेचा जा रहा है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत करीब 73 हजार रुपए है। वहीं, इसके अलग-अलग वैरिएंट में बेचा जाता रहा है। इसमें मेस्ट्रो Xoom, मेस्ट्रो एज 125 और मेस्ट्रो एज 110 आते रहे हैं।

मेस्ट्रो एज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

>> अब कंपनी मेस्ट्रो को मेस्ट्रो एज के नाम से बेचती है। इस नए वैरिएंट में एक रेडिकल और स्लीक हेडलैम्प सेक्शन, एक शार्प फ्रंट एप्रन और डीकैल्स का एक स्पोर्टियर सेट दिया गया है। इसके साथ एक प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर में बेहतरीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है।

>> इसमें 110.9 cc एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 6 kW की मैक्सिमम पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 12.10-इंच के एलॉय व्हील कॉम्बिनेशन पर चलता है। ब्रेकिंग को दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जबकि फ्रंट डिस्क एक ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है। स्कूटर का कर्ब वेट 112 किलोग्राम है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक है।

(मंजू कुमारी)