2025 Activa Launch: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा का 2025 मॉडल लॉन्च किया है। यह नया वर्जन OBD2B-कंप्लायंट है और इसे कस्टमर की बदलती जरूरतों और आगामी रेगुलेशंस को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। नया एक्टिवा स्कूटर ₹80,950 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। स्कूटर अब HMSI की डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। होंडा ने इसे तीन वेरिएंट्स और छह आकर्षक रंगों में पेश किया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
- नए 2025 एक्टिवा में 109.51cc का सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B रेगुलेशंस के अनुरूप है। यह इंजन 8,000 RPM पर 5.88 kW की पावर और 5,500 RPM पर 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम दिया गया है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन के रुकने पर इंजन को बंद कर देता है। इस नए इंजन को बेहतर माइलेज और स्मूद राइडिंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी
2025 एक्टिवा को कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और भी उन्नत बनाते हैं।
4.2 इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले:
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। डिस्प्ले, Honda RoadSync ऐप के साथ कंपैटिबल है, जिससे राइडर को नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट:
यह फीचर राइड के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है।
ये भी पढ़ें...भारत में इस मोटरसाइकिल का सफर हुआ खत्म, कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी हटाया
डिज़ाइन और वेरिएंट्स
होंडा ने अपने आइकॉनिक एक्टिवा के सिलहाउट को बरकरार रखते हुए इसमें छोटे-छोटे डिजाइन अपडेट किए हैं। नया एक्टिवा तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: STD (स्टैंडर्ड), DLX (अलॉय व्हील्स के साथ) और H-Smart (स्मार्ट फीचर्स के साथ)। इसके DLX और H-Smart वेरिएंट्स को और अधिक प्रीमियम लुक देने के लिए अलॉय व्हील्स शामिल किए गए हैं।
6 आकर्षक कलर ऑप्शन
होंडा ने 2025 एक्टिवा को छह अलग-अलग रंगों में पेश किया है- पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डीसेन्ट ब्लू मेटालिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक, रेबेल रेड मेटालिक, पर्ल साइरन ब्लू।
ये भी पढ़ें...देश की सबसे बड़ी कार कंपनी की कारें हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें?
कीमत और उपलब्धता
नए 2025 एक्टिवा की शुरुआती कीमत ₹80,950 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह स्कूटर अब पूरे भारत में HMSI डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। 2025 होंडा एक्टिवा नई टेक्नोलॉजी, शानदार डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अपने सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करेगा।
(मंजू कुमारी)