New SUV: एमजी मोटर ने ब्रिटेन में गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में अपनी दूसरी पीढ़ी (सेकंड जनरेशन) एचएस एसयूवी की झलक दिखाई। नई एमजी एचएस जो अपने पहले के मॉडल से थोड़ी लंबी और चौड़ी है, इसमें कई एडवांस फीचर्स और तकनीक हैं और इसमें 2 पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे। इस साल भारत में क्लाउड ईवी और ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

MG HS SUV की खासियतें: 
कॉनफिगरेशन के लिहाज से यह पांच-सीट एसयूवी बनी रहेगी। कंपनी शुरुआत में यूके में इस कार की बिक्री स्टार्ट करेगी। इसके बाद इस साल भारत में क्लाउड ईवी और ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट लॉन्च होंगे।

पावरट्रेन विकल्प: स्टैंडर्ड पेट्रोल 
इंजन: हल्का बूस्ट दिया गया है जिससे 170hp की पावर उत्पन्न होती है।

प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV): इलेक्ट्रिक मोटर अब 209hp की पावर जनरेट करती है, जो पहले 123hp थी। ज्वाइंट पावर आउटपुट 300hp से अधिक है।

बैटरी: 24.7kWh की बैटरी का आकार बढ़ाया गया है, जिससे लगभग 120km की ईवी रेंज मिलती है।

MG HS SUV डिजाइन और इंटीरियर:
डायमेंशन: नई एचएस 14mm चौड़ी और 26mm लंबी है, और 30mm अधिक व्हीलबेस के साथ 2,750mm का व्हीलबेस है। स्लेकर रूफलाइन, जो इसे 30mm कम ऊंचाई देती है और "अधिक एथलेटिक सिल्हूट" बनाती है।
 
इंटीरियर: ऑल-ब्लैक थीम के साथ, सीटों और डैशबोर्ड पर लाल सिलाई। सभी वेरिएंट्स में रियर पार्किंग कैमरा, कीलेस एंट्री और छह-वे एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट शामिल है।

तकनीक: दो 12.3-इंच स्क्रीन, स्मार्टफोन मिररिंग, "सुधार" स्विचगियर और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और स्पेस। बूट अब 507 लीटर का है, जो पहले से 44 लीटर बड़ा है।

भारत में MG HS की स्थिति
एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में जेएसडब्ल्यू के साथ हाथ मिलाया है और आने वाले महीनों में कई नई कार और एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस साल भारत में क्लाउड ईवी और ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट की उम्मीद है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, एचएस आने वाले कुछ सालों में भारत में आ सकती है और अगर ऐसा होता है, तो यह एसयूवी हेक्टर के ऊपर और ग्लॉस्टर के नीचे पोजिशन की जाएगी।

(मंजू कुमारी)