Tata Curvv Petrol: टाटा मोटर्स ने सोमवार (2 सितंबर) को अपनी नई Tata Curvv के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणी की। Curvv पेट्रोल की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए और डीजल की 11.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये शुरुआती कीमतें नवंबर 2024 से बढ़ने वाली हैं। Tata Curvv ICE का लॉन्च, Curvv.EV के एक महीने के भीतर हुआ है, जिसकी कीमतें 17.49 लाख रुपए से शुरू होती हैं।

Tata Curvv का डिज़ाइन
Tata Curvv ICE का डिज़ाइन Curvv EV के जैसा ही है, हालांकि इसमें फ्रंट ग्रिल और एयर वेंट्स में कुछ अंतर हैं। इस कूप SUV को Citroen Basalt के साथ इस सेगमेंट में एक अलग लुक दिया गया है।
 

Tata Curvv Launched

Tata Curvv का इंटीरियर और फीचर्स
Curvv पेट्रोल के इंटीरियर को भी प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड के साथ एम्बिएंट लाइटिंग, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto, 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिए, सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, जबकि उच्च वेरिएंट्स में ADAS फीचर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा।

Tata Curvv के इंजन ऑप्शन
Tata Curvv ICE में तीन इंजन विकल्प होंगे- दो टर्बो पेट्रोल और एक डीजल इंजन। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp और 170 Nm का टॉर्क देता है, जबकि नया 1.2-लीटर T-GDI टर्बो पेट्रोल इंजन 123 bhp और 225 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 bhp और 260 Nm का टॉर्क देता है। इन इंजनों के साथ 6-स्पीड मैन्युअल या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे, जो Curvv ICE को सेगमेंट में पहला डीजल कार बनाता है जिसमें ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।

Tata Curvv के प्रतिद्वंद्वी
Tata Curvv पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स का मुकाबला Citroen Basalt, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Honda Elevate, MG Astor, Skoda Kushaq, Toyota Hyryder और Volkswagen Taigun जैसी कारों से होगा।
 

पिछले महीने लॉन्च हुई थी Tata Curvv EV 
टाटा मोटर्स ने 7 अगस्त को कर्व EV कार लॉन्च की थी। यह कार भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक SUV कूपे है। कर्व टाटा की पहली मास मार्केट SUV-कूपे कार है। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने दावा था कि टाटा कर्व ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर चलेगी।  इसके अलावा कार 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सहित 60 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

(मंजू कुमारी)