Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन होली से पहले आज मंगलवार 11 मार्च को सुबह सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। देश के प्रमुख शहरों में मंगलवार सुबह (11 मार्च) को 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) ₹80,510 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोना ₹87,830 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सुबह वैश्विक कारकों के कारण चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। देश के प्रमुख शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का भाव (Silver Rate) गिरकर 98,900 रुपये के स्तर पर आ गया। देखें आज 11 मार्च का सोने-चांदी के दाम।  

दिल्ली में सोने का भाव

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,660 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,980 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,510 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,830 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का दाम    

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,510  रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,830 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने  के दाम 

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,510   रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,830 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट):  80,350  रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट):  87,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट 
11 मार्च को देश में चांदी के दाम 98,900 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।  चांदी के आज के दाम में कल की तुलना में करीब 200 रुपए की गिरावट आई है। 

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों? 
भारत में सोने के दाम कई वजहों से चढ़ते-उतरते रहते है। इसे वैश्विक मांग, करेंसी एक्सचेंज दर, ब्याज दरों, सरकारी नियम और रूपए की कीमत में उतार-चढ़ाव जैसे कई कारक प्रभावित करते हैं। ये सभी कारक मिलकर देशभर में दैनिक सोने की दरों का निर्धारण करते हैं। वर्तमान में खासतौर पर, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण अनिश्चित बनी हुई है।  

इसके अलावा भारत में सोना का संबंध गहरे सांस्कृतिक और वित्तीय महत्व से जुड़ा है। यह एक पसंदीदा और सेफ निवेश विकल्प है, जो विशेष रूप से शादियों और त्योहारों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।