SpiceJet Default: देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। SpiceJet ने तीन साल से अपने कर्मचारियों के PF और TDS जमा नहीं कराया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी की ओर से दायर दस्तावेजों से इसका खुलासा हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2020 से अगस्त 2023 तक पीएफ और कर्मचारियों की सैलरी में से काटे गए TDS का पेमेंट नहीं किया। कंपनी का पीएफ के 135.3 करोड़ रुपए और TDS के 220 करोड़ रुपए का पेमेंट पेंडिंग है। 

स्पाइसजेट पर GST का विवाद भी लंबित
इसके अलावा, एयरलाइन के ऊपर ₹72 करोड़ के TDS और ₹84.5 करोड़ के GST का विवाद भी लंबित है। यह डिस्प्यूटेड अमाउंट्स वित्तीय वर्ष 2009/10 से 2013/14 तक की हैं। जबकि, GST बकाया जुलाई 2017 से मार्च 2019 तक का है। सबसे पुराना बकाया सर्विस टैक्स से जुड़ा है। कंपनी ने अप्रैल 2006 से अब तक ₹1.71 करोड़ रुपए का सर्विस टैक्स जमा नहीं किया है। 

कंपनी ने क्यों किया ऐसा?
 SpiceJet मौजूदा समय में आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी ने बीते ने 150 कैबिन क्रू बिना वेतन दिए तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया था। एयरलाइन लगातार अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही है। स्पाइसजेट अपनी आर्थिक सेहत सुधारने के लिए ₹3,000 करोड़ रुपए का फंड जुटाने की योजना भी बना रही है। कंपनी संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) को अपने शेयर बेचेगी। कंपनी ने शेयर की बेस प्राइस ₹64.79 तय की है। अगर जरूरी हुआ, तो इस पर अधिकतम 5% की छूट भी दी जा सकती है।